प्रलोभन दे वोट मांगनेवालों का विरोध करें : हेमंत सोरेन

टुंडी : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को नक्सल प्रभावित पश्चिमी टुंडी के नवाटांड़ में लोगों से झामुमो के पक्ष में मतदान करने की अपील की. कहा कि चुनाव के समय बहुरूपिये रंग बदल कर आपको ठगने आयेंगे. 2014 में अच्छे दिन का सपना दिखाकर आपको ठगा […]

टुंडी : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को नक्सल प्रभावित पश्चिमी टुंडी के नवाटांड़ में लोगों से झामुमो के पक्ष में मतदान करने की अपील की. कहा कि चुनाव के समय बहुरूपिये रंग बदल कर आपको ठगने आयेंगे. 2014 में अच्छे दिन का सपना दिखाकर आपको ठगा और वोट ले लिया.

श्री सोरेन ने कहा कि चुनाव के समय लोग प्रलोभन देकर आपका वोट लेने की कोशिश करेंगे. ऐसा करने वालों का विरोध करें. सभा को प्रत्याशी जगन्नाथ महतो, पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो, जिलाध्यक्ष रमेश टुडू, लक्ष्मी मुर्मू,कांग्रेस के रमन मिश्र, शंकर प्रजापति आदि ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >