अब जापानी ट्रांसफॉर्मर लगायेगा ऊर्जा विभाग

धनबाद: ऊर्जा विभाग अब जापान की तोशिबा कंपनी का ट्रांसफॉर्मर लगायेगा. इसकी खासियत यह कि इसमें सारे कल-पुज्रे कॉपर के होंगे. यह औरों से कम खराब होगा,और जलेगा भी कम. विभाग की ओर से अभी सिंहभूमि में तोशिबा का ट्रांसफॉर्मर लगाने का आदेश दिया गया है. इसके बाद धनबाद सहित राज्य के अन्य जिलों में. […]

धनबाद: ऊर्जा विभाग अब जापान की तोशिबा कंपनी का ट्रांसफॉर्मर लगायेगा. इसकी खासियत यह कि इसमें सारे कल-पुज्रे कॉपर के होंगे. यह औरों से कम खराब होगा,और जलेगा भी कम. विभाग की ओर से अभी सिंहभूमि में तोशिबा का ट्रांसफॉर्मर लगाने का आदेश दिया गया है.

इसके बाद धनबाद सहित राज्य के अन्य जिलों में. इसके लिए ऊर्जा विभाग की ओर से एक टीम हैदराबाद गयी थी तथा तोशिबा के बने ट्रांसफॉर्मर की गुणवत्ता की जांच की. धनबाद से एरिया बोर्ड के कार्यपालक अभियंता (स्थापना) मो असगर अली अंसारी को भेजा गया था. ट्रांसफॉर्मर को झारखंड की जलवायु के अनुकूल पाया गया. आपूर्ति का आदेश विभाग ने दे दिया है.

बस स्टैंड में सब स्टेशन : डीसी प्रशांत कुमार ने बस स्टैंड में सब स्टेशन के बारे में ऊर्जा विभाग से जानकारी मांगी है कि कम से कम कितनी जमीन उपलब्ध होने पर सब स्टेशन बन जायेगा. विभाग ने सवा एकड़ जमीन की मांग की है. मालूम हो कि हाउसिंग कॉलोनी में सब स्टेशन खोले जाने के प्रस्ताव को जब हाउसिंग बोर्ड ने नामंजूर कर दिया तब ऊर्जा विभाग ने बस स्टैंड की खाली जमीन पर सब स्टेशन खोलने के लिए डीसी के यहां प्रस्ताव भेजा था. उसी आलोक में डीसी ने जमीन के बारे में जानकारी ली.

धैया सब स्टेशन को डीवीसी ग्रिड से जोड़ने की तैयारी
पीएमसीएच को डीवीसी के पाथरडीह ग्रिड से जोड़ने के बाद धैया सब स्टेशन को डीवीसी के कांड्रा (गोविंदपुर) ग्रिड से जोड़ने की कवायद शुरू हो गयी है. ऊर्जा विभाग के इइ मो. असगर अली अंसारी ने बताया कि इससे फायदा यह होगा कि शहर के किसी एक क्षेत्र में बिजली गुल होगी तो दूसरे साइड से उन क्षेत्रों में सप्लाइ की जा सकेगी. जैसे पीएमसीएच में लाइन कटती है तो अभी हीरापुर से वहां बिजली दे दी जाती है. अब शहर के किसी कोने में लाइन कटेगी तो दूसरी जगहों से लाइन दे दी जायेगी. इस काम में तेजी लाने के लिए जीएम ने अधीक्षण अभियंता को डीवीसी से लगातार संपर्क करने को कहा है. जीएम ने तकनीकी दिक्कतों को अविलंब दूर करने को भी कहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >