पापा को दिखाने का झांसा दे ले भागा मोबाइल

धनसार : धनसार थाना क्षेत्र में मोबाइल खरीदने की बात कहते हुए झांसा देकर कीमती मोबाइल लेकर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में ठगी का शिकार हुए दुर्गापुर(पश्चिम बंगाल) के बप्पी रूईदास ने धनसार थाना में शिकायत की है. बप्पी ने इस घटना से जुड़ी बातचीत और मोबाइल लेकर भागने वाले […]

धनसार : धनसार थाना क्षेत्र में मोबाइल खरीदने की बात कहते हुए झांसा देकर कीमती मोबाइल लेकर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में ठगी का शिकार हुए दुर्गापुर(पश्चिम बंगाल) के बप्पी रूईदास ने धनसार थाना में शिकायत की है. बप्पी ने इस घटना से जुड़ी बातचीत और मोबाइल लेकर भागने वाले का फोटो व वीडियो रिकॉर्डिंग भी सौंपी है.

कैसे की ठगी : बप्पी ने अपना कीमती मोबाइल बेचने के लिए दो माह पूर्व ओलेक्स पर डाला था. भुक्तभोगी बप्पी ने बताया कि पांच दिन पूर्व संटू नामक एक युवक ने स्वयं को झरिया निवासी बताते हुए मोबाइल खरीदने के लिए उसे फोन किया और धनबाद स्टेशन आने को कहा. बप्पी बुधवार को अपना मोबाइल लेकर धनबाद स्टेशन पहुंचा.

वहां संटू ने कहा कि इस मोबाइल को उसके पापा भी देखना चाहते हैं. यह कह कर संटू अपनी बिना नंबर की स्कूटी पर बैठा कर बप्पी को धनसार चौक ले आया. संटू ने बप्पी से मोबाइल मांगते हुए कहा कि अभी तुरंत अपने पापा को दिखा कर आता हूं. यह कह कर वह मोबाइल लेकर फरार हो गया. बप्पी ने धनसार थाना और साइबर क्राइम ब्रांच धनबाद में भी शिकायत की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >