पत्नी की मौत, नवजात एनआइसीयू में और बुत बना है नुनेश्वर

उधेड़बुन में अस्पताल प्रबंधन और पुलिस बिना बयान कैसे हो आगे की कार्रवाई धनबाद : पीएमसीएच में गुरुवार को अस्पताल के चिकित्सक व कर्मी जामताड़ा से आये केस को लेकर उधेड़बुन में रहे. जामताड़ा के नाला के बिंदियापाथर निवासी नुनेश्वर हेंब्रम की पत्नी लक्खीमुनी सोरेन की प्रसव के बाद तबीयत ज्यादा खराब हो गयी. इलाज […]

उधेड़बुन में अस्पताल प्रबंधन और पुलिस

बिना बयान कैसे हो आगे की कार्रवाई
धनबाद : पीएमसीएच में गुरुवार को अस्पताल के चिकित्सक व कर्मी जामताड़ा से आये केस को लेकर उधेड़बुन में रहे. जामताड़ा के नाला के बिंदियापाथर निवासी नुनेश्वर हेंब्रम की पत्नी लक्खीमुनी सोरेन की प्रसव के बाद तबीयत ज्यादा खराब हो गयी. इलाज के लिए लक्खीमुनी, उसके नवजात को पीएमसीएच 108 एंबुलेंस से भेज दिया गया. यहां आने पर चिकित्सकों ने लक्खीमुनी को मृत घोषित कर दिया.
इसके बाद दिन भर चिकित्सक, कर्मी व सरायढेला पुलिस नुनेश्वर से घटना के बाबत जानकारी के लिए परेशान रहे. दरअसल, नुनेश्वर कुछ बोल ही नहीं पा रहा है. इस कारण सरायढेला पुलिस भी नुनेश्वर से बयान नहीं ले पायी. नुनेश्वर के थैले में मिले आधार कार्ड के जेरोक्स से पुलिस उसके घर जामताड़ा संपर्क साधने की कोशिश में हैं.
मर्चरी में रखा है पत्नी का शव : मृत घोषित करने के बाद शव को मर्चरी में रख दिया गया. इसके बाद नवजात बच्चे को एनआइसीयू में भर्ती कर दिया गया. नवजात अब मां के लिए यहां तड़प रहा है. नुनेश्वर से जब घटना के बारे में जानकारी मांगी जा रही हैं, तो कुछ बोल नहीं पा रहा है. इसके बाद संथाली बोलने वाले कर्मी भी आये, उन लोगों ने भी नुनेश्वर से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.
एनआइसीयू में नर्स कर रही मदद : एनआइसीयू में भर्ती नवजात को नर्स व आसपास की दूसरी माताएं मदद कर रही हैं. कोई दूध पिला दे रहा हैं, तो कोई कपड़े दे रहा है. चिकित्सक परिजनों को बुला रहे हैं. नुनेश्वर के पास पैसे भी नहीं बचे हैं. वह खाना कैसे खायेगा, यह भी पता नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >