बीसीसीएल. बोर्ड की मीटिंग में उत्पादन-डिस्पैच में बढ़ोतरी पर किया गया मंथन, 200 करोड़ के आउटसोर्सिंग पैच को मंजूरी

धनबाद : बीसीसीएल बोर्ड की मीटिंग रविवार को कंपनी मुख्यालय कोयला भवन में हुई. अध्यक्षता प्रभारी सीएमडी गोपाल सिंह ने की. इसमें लक्ष्य से कम उत्पादन-डिस्पैच होने पर सदस्यों ने चिंता जतायी, साथ ही उत्पादन-डिस्पैच में बढ़ाने पर मंथन कर क्वालिटी बेहतर करने पर चर्चा की गयी. कहा गया कि उत्पादन लक्ष्य प्राप्त करने को […]

धनबाद : बीसीसीएल बोर्ड की मीटिंग रविवार को कंपनी मुख्यालय कोयला भवन में हुई. अध्यक्षता प्रभारी सीएमडी गोपाल सिंह ने की. इसमें लक्ष्य से कम उत्पादन-डिस्पैच होने पर सदस्यों ने चिंता जतायी, साथ ही उत्पादन-डिस्पैच में बढ़ाने पर मंथन कर क्वालिटी बेहतर करने पर चर्चा की गयी. कहा गया कि उत्पादन लक्ष्य प्राप्त करने को जो हर दिन का लक्ष्य निर्धारित है, उसके अनुरूप काम करना होगा, तभी कंपनी लक्ष्य पर्याप्त कर सकेगी.
बैठक में उत्पादन में बढ़ोतरी को ले नयी परियोजनाओं की शुरुआत करने, जमीन अधिग्रहण करने, अतिक्रमण हटाने व परियोजना में अनावश्यक बंद पर अंकुश लगाने को लेकर चर्चा हुई. सीएमडी गोपाल सिंह ने इसके लिए उपायुक्त व एसएसपी से वार्ता कर जल्द अतिक्रमण हटाने व बंदी जैसी समस्या से निपटने पर जोर दिया.
बैठक में कोल मंत्रालय के संयुक्त सचिव भवानी प्रसाद पाती, कोल इंडिया के डीटी विनय दयाल, स्वतंत्र निदेशक हरि सिंह यादव, डॉ एनके लोमस, विष्णु प्रसाद दास, निदेशक तकनीकी (परिचालन) देवल गंगोपाध्याय, निदेशक (वित्त) केएस राजशेखर, निदेशक तकनीकी (योजन व परियोजना) एनके त्रिपाठी व निदेशक (कार्मिक) आरएस महापात्रा आदि उपस्थित थे.
66 करोड़ रुपये लाभ की उम्मीद
बीसीसीएल बोर्ड ने सीवी एरिया के इस्ट रामनगर में कोयला खनन के लिए करीब 200 करोड़ रुपये आउटसोर्सिंग पैच को मंजूरी दी, जिससें बीसीसीएल को करीब 66 करोड़ रुपये लाभ होने की उम्मीद है. पैच से कोयला व ओवर बर्डेन (ओवी) खनन कार्य का जिम्मा आउटसोर्सिंग कंपनी अविनाश ट्रांसपोर्ट को दिया गया है. ढाई साल में 24.89 लाख टन कोयला और 165 लाख क्यूबिक मीटर ओबी निकासी का लक्ष्य है. सूत्रों की माने तो काम शुरू करने के लिए बोर्ड ने एलओए जारी करने का निर्देश भी दे दिया है.
168 करोड़ का ओबी निकासी कार्य मंजूर
ब्लॉक-टू स्थित बेनीडीह परियोजना से ओवर बर्डेन (ओबी) निकासी व ट्रांसपोर्टिंग कार्य के लिए बीसीसीएल बोर्ड ने करीब 168 करोड़ के काम को भी मंजूरी दे दी है. साथ ही टेंडर निकालने का निर्देश दिया गया है. बता दें कि उक्त पैच से कोयला खनन व ट्रांसपोर्टिंग विभागीय स्तर पर किया जायेगा, जबकि ओबी निकासी व ट्रांसपोर्टिंग कार्य आउटसोर्सिंग के माध्यम से किये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >