घर जाऊंगी न ससुराल बचा लीजिए मैडम!

धनबाद: पुटकी की एक नाबालिग लड़की की शादी 35 साल के संतोष कुमार सिंह के साथ कर दी गयी. संतोष महुदा का रहने वाला है. बीस दिन भी नहीं हुए कि मंगलवार को लड़की भाग गयी. इसका आरोप है कि शादी के कुछ ही दिन के बाद ही पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर […]

धनबाद: पुटकी की एक नाबालिग लड़की की शादी 35 साल के संतोष कुमार सिंह के साथ कर दी गयी. संतोष महुदा का रहने वाला है. बीस दिन भी नहीं हुए कि मंगलवार को लड़की भाग गयी.

इसका आरोप है कि शादी के कुछ ही दिन के बाद ही पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. वह किसी तरह ससुराल से भाग कर महिला थाना पहुंची है. लेकिन महिला थाना के पास भी नाबालिग की फरियाद सुनने का समय नहीं था. उसे तुरंत चाइल्ड लाइन के हवाले कर दामन छुड़ा लिया गया.

कौन सुनेगा फरियाद : नाबालिग लड़की मंगलवार को अपनी फरियाद लेकर महिला थाना पहुंची, पति व परिवार वालों पर कार्रवाई की मांग कर रही थी. महिला थाना ने उसकी एक न सुनी और उसे चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया. इस क्रम में जब महिला थाना प्रभारी अगुस्टीना लकड़ा से पूछा गया तो उन्होंने दूसरे काम में व्यस्त होने की बात कही. प्रभारी ने बताया कि अभी लड़की को चाइल्ड लाइन भेज दिया गया है. उससे एक दो दिन के बाद पूछ ताछ की जायेगी.

पति बहुत मारता है
मुङो बचा लीजिए मैडम मेरा पति मुङो बहुत मारता है. हम ससुराल नहीं जाना चाहते. उसने कहा कि वह 15 साल की है जबकि उसका पति 35 साल का है. पति व ननद उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है. पति जबरन उसका शोषण करता है. प्रताड़ना से तंग आकर वह सुबह घर से भाग कर स्टेशन पहुंच गयी. वहां से लोगों ने उसे महिला थाना पहुंचाया. उसने कहा : न तो मायके जाऊंगी न ही ससुराल. मै नौवीं कक्षा पास हूं. कोई काम कर अपनी जिंदगी व्यतीत करूंगी. अब और प्रताड़ना नही सह सकती. महिला थाना से लड़की को चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंप दिया गया है.

नाबालिग से शादी अपराध

नाबालिग लड़की से शादी करने और कराने पर लड़की के माता-पिता और पति पर केस किया जा सकता है. पति पर बाल यौन शोषण का केस किया जा सकता है.

लोपामुद्रा चक्रवर्ती, अधिवक्ता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >