मुख्यमंत्री ही सदन की गरिमा को कर रहे तार-तार : बाबूलाल मरांडी

धनबाद : सरकारी नाला, नदी व तालाबों पर अतिक्रमण कर घर व दुकान बनाने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. धनबाद अंचल में ऐसे 33 लोगों को चिह्नित किया गया है. इन लोगों को धनबाद अंचलाधिकारी प्रकाश कुमार ने नोटिस जारी कर दिया है. बता दें कि झारखंड में नदी, […]

धनबाद : सरकारी नाला, नदी व तालाबों पर अतिक्रमण कर घर व दुकान बनाने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. धनबाद अंचल में ऐसे 33 लोगों को चिह्नित किया गया है. इन लोगों को धनबाद अंचलाधिकारी प्रकाश कुमार ने नोटिस जारी कर दिया है. बता दें कि झारखंड में नदी, जोरिया, नाला व तालाबों पर अतिक्रमण को लेकर उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की आयुक्त वंदना डाडेल ने जिला प्रशासन को पत्र लिख कर कार्रवाई का निर्देश दिया था. इसी आलोक में जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है.
1932 के नक्शे पर हो रही कार्रवाई : शहर में नाला, नदी, जोरिया व तालाबों को 1932 के नक्शे के आधार पर जांच कर चिह्नित किया जा रहा है. नगर पालिका इलाके में 1932 के नक्शा को माना जा रहा है. नक्शा में देखा गया है कि केवल शहर में 33 जगहों पर नाला, जोरिया, नदी व तालाब थे, जो अब अतिक्रमण की भेंट चढ़ गये हैं. यहां पर मकान तो कई जगहों पर दुकान बन गये हैं. कुछ तालाबों का अस्तित्व ही खत्म हो गया है. सरकारी आदेश के अनुसार ऐसे निर्माण को ध्वस्त कराया जायेगा.
एक तरफ कार्रवाई, तो दूसरी तरफ जारी है अतिक्रमण : अतिक्रमण को लेकर एक ओर कार्रवाई हो रही है, तो दूसरी ओर शहर में कई जगहों पर अभी भी अतिक्रमण हो रहे हैं. मटकुरिया जोरिया से सटे इलाकों में भारी अतिक्रमण हो गया है. वहीं पांडरपाला के पास बेकारबांध जोरिया, पॉलिटेक्निक जोरिया सहित कई जगहों पर अतिक्रमण जारी है. हालांकि अब इन जगहों पर भी अंचल कार्यालय जांच करने वाला है.
क्या है प्रमंडल आयुक्त के पत्र में : प्रमंडल आयुक्त ने कहा है कि जिले में नदी, जोरिया, नाला व तालाबों में अतिक्रमण हो रहा है. इस पर अविलंब रोक लगाने की जरूरत है. इसके लिए कार्य योजना बनाकर कार्रवाई करें. इसकी रिपोर्ट भी सरकार को सौंपने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >