मॉनसून ने पकड़ी गति किसानों को उम्मीद बंधी

धनबाद : कोयलांचल में मॉनसून की गति थोड़ी तेज हुई है. दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी है. लोग ऊमस भरी गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं. शनिवार रात को अच्छी बारिश हुई. कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई. रविवार को सुबह से ले कर रात तक […]

धनबाद : कोयलांचल में मॉनसून की गति थोड़ी तेज हुई है. दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी है. लोग ऊमस भरी गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं. शनिवार रात को अच्छी बारिश हुई. कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई. रविवार को सुबह से ले कर रात तक कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही.
हालांकि जिस तरह की बारिश की जरूरत है, वैसी नहीं हुई. इस बारिश से अभी तक खेतों मेें नमी नहीं आ पा रही है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार धन रोपनी के लिए कम से कम दो दिनों तक भारी बारिश की जरूरत है. खेतों में जब तक पानी नहीं लग जायेगा तब तक धनरोपनी नहीं हो पायेगी. हालांकि, अभी दो दिनों से जो हल्की बारिश हो रही है उससे भी धान के बिचड़े जो पीले हो रहे थे, उसके बचने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान यहां छह एमएम बारिश ही रिकॉर्ड की गयी है. मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक यहां हल्की व तेज बारिश का दौर जारी रहेगा. बारिश के कारण अधिकतम पारा में भी तीन डिग्री तक की कमी आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >