32 डॉक्टर, 76 स्टाफ व डेढ़ सौ उपकरण मांगे

धनबाद : लेटलतीफी व घटिया निर्माण को ले सुर्खियों में रहने वाले सदर अस्पताल की क्षमता फिलहाल 100 बेड की होगी. अब तक 300 बेड की बात कही जा रही थी, लेकिन अतिरिक्त भवन नहीं बन पाने की वजह से 100 बेड से काम चलाना पड़ेगा. ऐसे में 28 लाख आबादी वाले जिले में सदर […]

धनबाद : लेटलतीफी व घटिया निर्माण को ले सुर्खियों में रहने वाले सदर अस्पताल की क्षमता फिलहाल 100 बेड की होगी. अब तक 300 बेड की बात कही जा रही थी, लेकिन अतिरिक्त भवन नहीं बन पाने की वजह से 100 बेड से काम चलाना पड़ेगा. ऐसे में 28 लाख आबादी वाले जिले में सदर अस्पताल होने के बाद भी मरीजों व उनके परिजनों को पीएमसीएच पर ही निर्भर रहना पड़ेगा. सिविल सर्जन डॉ आशा एक्का ने 100 बेड को आधार माना चिकित्सक, नर्स व पारा मेडिकल स्टॉफ की मांग मुख्यालय से की है. साथ ही लगभग डेढ़ सौ सामान व उपकरणों की मांग सूची भी भेजी है. पदों की स्वीकृति के बाद बहाली की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. तभी सदर अस्पताल खुलेगा. पूरी प्रक्रिया में तीन माह या इससे अधिक वक्त लग सकता है.
इन विभागों के होंगे चिकित्सक: मेडिसिन (2), सर्जरी (2), स्त्री रोग (2), निश्चेतना (2), नेत्र रोग (1), हड्डी रोग (1), रेडियोलॉजी (1), इएनटी (1), दंत रोग (1), चर्म रोग (1), मनोचिकित्सा (1), माइक्रोबायोलॉजी (1), फाॅरेंसिक स्पेशलिस्ट (1), आयुष (1) सहित मेडिकल अफसर (12) आदि. 12 अन्य अस्पताल प्रशासक की भी जरूरत होगी.
45 स्टाफ नर्स व 31 पारा मेडिकल : 45 स्टाफ नर्स तथा 31 पारा मेडिकल स्टाफ की जरूरत है. इनमें लैब टेक्नीशियन (6), फार्मासिस्ट (5), स्टोरकीपर (1), रेडियोग्राफर (2), ओटी असिस्टेंट (4), डायटीशियन (1) सहित कई पद. पीएमसीएच में कार्यरत सदर अस्पताल के कर्मियों को भी वापस लाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >