मनईटांड़ में बनेगा स्वास्थ्य उप केंद्र

धनबाद : मनईटांड़ की एक लाख की आबादी को जल्द ही सरकारी चिकित्सकीय सेवा का लाभ मिलेगा. मनईटांड़ के माध्यमिक बालिका विद्यालय के पास शनिवार को अंचलाधिकारी प्रकाश कुमार व सदर चिकित्सा प्रभारी डॉ आलोक विश्वकर्मा ने 23 डिसमिल जमीन चिह्नित की. जमीन चिह्नित होने के बाद अब जल्द यहां निर्माण कार्य शुरू कराया जायेगा. […]

धनबाद : मनईटांड़ की एक लाख की आबादी को जल्द ही सरकारी चिकित्सकीय सेवा का लाभ मिलेगा. मनईटांड़ के माध्यमिक बालिका विद्यालय के पास शनिवार को अंचलाधिकारी प्रकाश कुमार व सदर चिकित्सा प्रभारी डॉ आलोक विश्वकर्मा ने 23 डिसमिल जमीन चिह्नित की. जमीन चिह्नित होने के बाद अब जल्द यहां निर्माण कार्य शुरू कराया जायेगा. इससे पहले भवन के लिए सरकार ने लगभग 50 लाख रुपये की राशि आवंटित भी कर दी है. केंद्र में नियमित चिकित्सक के साथ पारा मेडिकल स्टॉफ, नर्स आदि भी रहेंगे.
स्वास्थ्य सेवा से महरूम है बड़ी आबादी : मनईटांड़ के लोग वर्षों से सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से महरूम हैं. क्षेत्र में कोई सरकारी स्तर का अस्पताल नहीं मिला है. इससे पहले लोग टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित एसएसएलएटी अस्पताल में इलाज के लिए जाते थे. लेकिन 2004 से अब अस्पताल भी बंद हो गया है. ऐसे में यहां की बड़ी आबादी को नर्सिंग होम व निजी अस्पतालों पर ही निर्भर होना पड़ता है. पैसे से असमर्थ लोग यहां से इलाज कराने पीएमसीएच जाते हैं.
पर्याप्त जमीन, शहरी सीएसची भी बनने की संभावना
मनईटांड़ व इसके आसपास घनी आबादी है. इस कारण यहां पर शहरी सामुदायिक केंद्र भी बनने की संभावना है. इसके लिए यहां पर्याप्त जगह भी है. डॉ विश्वकर्मा ने बताया कि स्वास्थ उप केंद्र को अपग्रेड करके यहां शहरी सामुदायिक केंद्र बनाया जा सकता है. इसके लिए भी वरीय अधिकारियों को अवगत कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >