पुलिस ने किया माफ, लेकिन संस्थान करेगा अनुशासनात्मक कार्रवाई

धनबाद : आइआइटी आइएसएम के एक छात्र को शुक्रवार को अपने रूममेट के खाते से पैसा निकालने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया. हालांकि बाद में शिकायत के अभाव में पुलिस ने उक्त छात्र को छोड़ दिया. लेकिन पूरे मामले को आइआइटी आइएसएम प्रबंधन ने गंभीरता से लिया है. अब मामले की जांच के लिए […]

धनबाद : आइआइटी आइएसएम के एक छात्र को शुक्रवार को अपने रूममेट के खाते से पैसा निकालने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया. हालांकि बाद में शिकायत के अभाव में पुलिस ने उक्त छात्र को छोड़ दिया. लेकिन पूरे मामले को आइआइटी आइएसएम प्रबंधन ने गंभीरता से लिया है. अब मामले की जांच के लिए अनुशासनात्मक कमेटी बनायी जा रही है. इस छात्र के खिलाफ स्टूडेंट डिसिप्लिन रूल के तहत कार्रवाई की जायेगी. आरोपी छात्र का वेदांता में कैंपस हो चुका है. इस संबंध में बताया जा रहा है कि उसे अगस्त महीने में यह कंपनी में योगदान देना है.

सर हम गलत नहीं हैं, एक बार कॉल करने दीजिए
पुलिस गिरफ्त में आने के बाद आइआइटी आइएसएम का छात्र गिड़गिड़ा रहा था. सर हम गलत नहीं है जिसका चेक है उसने हमें निकासी के लिए दिया था. हमसे उधार लिया था. हमें ज्यादा पैसे की जरूरत थी, इसलिए पैसे निकाले. एक बार उसे कॉल करने दीजिए. वह थाना आकर बोल देंगे. छात्र के पिता रांची हटिया स्टेशन रोड में रहते हैं. टाइल्स के कारोबारी हैं. छात्र मूलत: समस्तीपुर का रहनेवाला है.
होगी कार्रवाई
आरोपी छात्र के खिलाफ कहीं पर भी लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है. लेकिन फिर प्रबंधन ने इस संबंध में मामले को गंभीरता से लिया है. इस मामले की जांच होगी, दोषी पाये जाने आरोपी छात्र के खिलाफ निश्चित कार्रवाई होगी.
कर्नल (डॉ) एमके सिंह, रजिस्ट्रार आइआइटी आइएसएम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >