घोड़ाबांधा गांव में नकली शराब की फैक्टरी पकड़ायी, पुलिस और उत्पाद विभाग की साझा कार्रवाई

धनबाद : धनबाद पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के उग्रवाद प्रभावित घोड़ाबांध (तिलैया पंचायत) में नकली शराब फैक्टरी पकड़ी है. यहां से 1500 पेटी विदेशी शराब (रॉयल स्टैग) , तीन हजार लीटर स्पिरिट, डेढ़ हजार लीटर विदेशी शराब, शराब बनाने के सामान आदि जब्त किये गये हैं. ग्रामीण […]

धनबाद : धनबाद पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के उग्रवाद प्रभावित घोड़ाबांध (तिलैया पंचायत) में नकली शराब फैक्टरी पकड़ी है. यहां से 1500 पेटी विदेशी शराब (रॉयल स्टैग) , तीन हजार लीटर स्पिरिट, डेढ़ हजार लीटर विदेशी शराब, शराब बनाने के सामान आदि जब्त किये गये हैं. ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर और सहायक उत्पाद आयुक्त डॉ राकेश कुमार की निर्देशन में यह कामयाबी मिली है. हालांकि फैक्टरी का संचालक डबलू मंडल (पिता तारिणी मंडल, खुखरा) मौके से फरार हो गया.
पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम ने दो माह पहले भी तिलैया-घोड़ाबांधा रोड में छापामारी कर नकली शराब फैक्टरी पकड़ी थी. सहायक उत्पाद आयुक्त को फिर सूचना मिली कि घोड़ाबांधा गांव में डबलू मंडल नकली देशी व विदेशी शराब की फैक्टरी चला रहा है. सहायक उत्पाद आयुक्त ने एसएसपी से मामले में सहयोग मांगा. बरवाअड्डा थाना की पुलिस के साथ उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को घोड़ाबांधा में छापामारी की.
छापामारी में शराब व स्पिरिट के अलावा भारी मात्रा में खाली बोतल, कॉर्क, रैपर, शराब की बोतलों पर चिपकाने वाला हरियाणा ब्रांड का लेबल, सचेटिंग मशीन, सिनटैक्स की टंकी, कई ड्राम, गैलन आदि बरामद किये गये. नकली शराब बनाने वाले गिरोह का सरगना डबलू मंडल पहले भी इस तरह के मामले में आरोपित हो चुका है. मनियाडीह, पूर्वी टुंडी, राजगंज व बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में नकली शराब के अवैध कारोबार मामले में उसकी तलाश है. सूत्रों का कहना है कि डबलू के साथ गिरोह में संतोष, चरणजीत, चंदू व विजय शामिल है. गिरोह हरियाणा, पंजाब, ओड़िशा आदि स्टेट का लेबल लगा नकली शराब आस-पास के क्षेत्रों के अलावा बिहार में भी आपूर्ति करता है. विदित हो कि नकली शराब कई बार जानलेवा साबित हो चुकी है और लोगों की मौत तक हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >