कोलाकुसमा में चाचा ने भतीजे को अधमरा किया, छोटे भाई की पत्नी को भी पिटवाया

धनबाद : सरायढेला थानांतर्गत कोलाकुसमा कोड़ाडीह में पारिवारिक विवाद में चाचा हारू मंडल ने अपने भतीजे दीपक मंडल को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. इस दौरान दीपक की मां सबिता मंडल को भी पीटा गया. जख्मी दीपक का पीएमसीएच की आइसीयू में इलाज चल रहा है. हारू मंडल का अपने भाई […]

धनबाद : सरायढेला थानांतर्गत कोलाकुसमा कोड़ाडीह में पारिवारिक विवाद में चाचा हारू मंडल ने अपने भतीजे दीपक मंडल को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. इस दौरान दीपक की मां सबिता मंडल को भी पीटा गया. जख्मी दीपक का पीएमसीएच की आइसीयू में इलाज चल रहा है. हारू मंडल का अपने भाई महादेव मंडल के साथ घर को लेकर विवाद चल रहा है.
हारू के घर की महिलाएं बराबर महादेव के घर के मंदिर के सामने कचरा फेंक देती है. आज कचरा फेंकने से मना करने पर हारू मंडल, उसका बेटा कार्तिंक मंडल, बहू पिंकी देवी तथा बाहर से आये रिश्तेदार ललिता मंडल, बीपेन मंडल, सपन मंडल व रिंकी कुमारी ने महादेव के परिवार पर हमला बोल दिया. लाठी-डंडा, ईंट पत्थर और हथियार से मारपीट की जाने लगी. किसी तरह उनकी जान बची.
महादेव ने मामले में सरायढेला थाना में शिकायत की है. दबाव बनाने के लिए हारू ने भी पुलिस में महादेव व उसके परिजनों के खिलाफ शिकायत की है. पहले भी दोनों भाइयों के परिवार में मारपीट हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >