धनबाद : धनबाद जेल में बुधवार की देर शाम लगभग सवा घंटे तक छापामारी चली. लेकिन कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला. छापामारी में खैनी, बीड़ी, सिगरेट, नुकीला रॉड, ब्लेड आदि ही मिले हैं. छापामारी का नेतृत्व डीसी ए दोड्डे व एसएसपी मनोज रतन चोथे कर रहे थे. छापामारी के दौरान जेल के सभी वार्डों के साथ-साथ हॉस्पिटल व महिला वार्ड की तलाशी ली गयी.
धनबाद जेल में अभी विधायक संजीव सिंह के साथ नीरज सिंह हत्याकांड के अन्य आरोपी, गैंग्स से जुड़े क्रिमिनल बंद हैं. जेल में कुल 30 वार्ड हैं. दो वार्ड अस्पतल व दो वार्ड महिला के लिए है. अभी एक वार्ड की मरम्मत चल रही है. आज की छापामारी में कुल 29 वार्ड की तलाशी ली गयी. सिटी एसपी पीयूष पांडेय, एडीएम राकेश दूबे, डीएसपी मुकेश कुमार महतो, मुकेश कुमार, वाहमन टूटी, रामचंद्र राम, अशोक तिर्की, धनबाद सीओ, बीडीओ के साथ धनबाद, सरायढेला, धनसार, गोविंदपुर व महिला थानेदार शामिल थे. सार्जेंट ओम प्रकाश दास व सोरेन मुर्मू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लाइन से पुलिस बल को छापामारी में लगाया गया था.
