चांदमारी में दो गुटों में मारपीट

धनसार. चांदमारी हल्दी पट्टी में शनिवार की देर रात दो गुटों में जमकर मारपीट हो गयी. इस दौरान मांझी बस्ती चांदमारी के 4 लोग घायल हो गये. दूसरे पक्ष के लोग अपना मरा सूअर लेकर धनसार थाना पहुंचे. इनलोगोंं ने मांझी बस्ती के लोगों के खिलाफ सूअर को मारने और मारपीट करने की शिकायत की. […]

धनसार. चांदमारी हल्दी पट्टी में शनिवार की देर रात दो गुटों में जमकर मारपीट हो गयी. इस दौरान मांझी बस्ती चांदमारी के 4 लोग घायल हो गये. दूसरे पक्ष के लोग अपना मरा सूअर लेकर धनसार थाना पहुंचे.
इनलोगोंं ने मांझी बस्ती के लोगों के खिलाफ सूअर को मारने और मारपीट करने की शिकायत की. दूसरे पक्ष के लोग भी थाना पहुंचे. पर इन लोगों की शिकायत नहीं सुनी गयी. बताया जाता है कि शनिवार की शाम मांझी बस्ती का 14 वर्षीय किशोर सुशील हांसदा पुराना बाजार कपड़ा खरीदने जा रहा था.
रास्ते में उसे हल्दी पट्टी के रामदास, छोटेलाल सहित अन्य लोगों ने पकड़ लिया और सूअर मारने का आरोप लगाते हुए पिटाई करने लगे. सूचना पाकर सुशील के पिता बबलू हेंब्रम, गुड़िया कुमारी, बिंदु हेम्ब्रम, गणेश सहित अन्य वहां पहुंचे. मारपीट में बबलू हेम्ब्रम का सिर फट गया. साथ ही अन्य लोगों के भी चेहरे पर गंभीर चोटें आयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >