पति सहित कई पर दहेज हत्या का केस

बरवाअड्डा : भेलाटांड़ निवासी मृतका शोभा देवी के पिता गोकुल दास ने थाना में आवेदन देकर हड़ियाडीह गांव निवासी प्रमोद कुमार दास, सजनी देवी, पति तरुण दास, वरुण कुमार दास, पूनम देवी, मुन्ना कुमार दास, बुलबुल देवी, संतोष दास पर दहेज के लिए बेटी को जला कर मार देने का आरोप लगाया है. गोपाल दास […]

बरवाअड्डा : भेलाटांड़ निवासी मृतका शोभा देवी के पिता गोकुल दास ने थाना में आवेदन देकर हड़ियाडीह गांव निवासी प्रमोद कुमार दास, सजनी देवी, पति तरुण दास, वरुण कुमार दास, पूनम देवी, मुन्ना कुमार दास, बुलबुल देवी, संतोष दास पर दहेज के लिए बेटी को जला कर मार देने का आरोप लगाया है.
गोपाल दास के आवेदन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. रविवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया. शोभा देवी (26) की मौत शनिवार को जेपी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी थी. इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >