धनबाद में सीसीएल की चाल धंसने से एक की मौत!

धनबाद: जिले के निरसा थाना क्षेत्र में स्थित सीसीएल के गोपीनाथपुर कोलियारी में चाल धंस गयी. इसमें एक व्यक्ति के मरने की आशंका जतायी है रही है. तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. शुक्रवार की अहले सुबह लोग अवैध उत्खनन कर रहे थे. इसी दौरान अचानक लोगों पर चाल धंसकरगिर गयी. चाल […]

धनबाद: जिले के निरसा थाना क्षेत्र में स्थित सीसीएल के गोपीनाथपुर कोलियारी में चाल धंस गयी. इसमें एक व्यक्ति के मरने की आशंका जतायी है रही है. तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं.

शुक्रवार की अहले सुबह लोग अवैध उत्खनन कर रहे थे. इसी दौरान अचानक लोगों पर चाल धंसकरगिर गयी. चाल के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत की बात कही जा रही है. हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है. घटना की आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है.

दूसरी तरफ, यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. चाल धंसने की खबर मिलते ही घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग पहुंच गये. निरसा थाना की पुलिस भी पहुंची और जांच में जुट गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >