कोल इंडिया में नियुक्त होंगे सीइओ

धनबाद-बेरमो : कोल इंडिया में स्थायी चेयरमैन की नियुक्ति के बाद अब मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी (सीइओ) सह प्रबंध निदेशक (एमडी) की नियुक्ति की तैयारी चल रही है. हालांकि सीइओ नियुक्ति के बाद चेयरमैन की जिम्मेदारियां कम जाएंगी. सीइओ नियुक्ति की प्रक्रिया सेबी के एक सुझाव के आलोक में शुरू की जायेगी. देश की 1000 से […]

धनबाद-बेरमो : कोल इंडिया में स्थायी चेयरमैन की नियुक्ति के बाद अब मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी (सीइओ) सह प्रबंध निदेशक (एमडी) की नियुक्ति की तैयारी चल रही है. हालांकि सीइओ नियुक्ति के बाद चेयरमैन की जिम्मेदारियां कम जाएंगी. सीइओ नियुक्ति की प्रक्रिया सेबी के एक सुझाव के आलोक में शुरू की जायेगी.
देश की 1000 से अधिक सूचीबद्ध कंपनियों की बेहतरी के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सीइओ नियुक्ति का सुझाव दिया है. सेबी ने यह कदम कोटक कमेटी की रिपोर्ट के क्रियान्वयन के आलोक में उठाया है.
कोल इंडिया चेयरमैन बोर्ड की अध्यक्षता करते हुए कंपनी हित में नीतिगत फैसले करेंगे और उन फैसलों को लागू करने की जिम्मेवारी सीइओ की होगी. सरकार का मानना है कि सीइओ की नियुक्ति से कंपनी की बेहतरी में सहूलियत होगी. अब तक कोल इंडिया में चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर एक ही व्यक्ति होता रहा है. सीइओ की नियुक्ति के बाद कोटक कमेटी के सुझाव के तहत कोल इंडिया में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का आकार भी छोटा करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >