कोल इंिडया में ओएनजीसी की तर्ज पर अधिकारियों को पे-स्केल, बोर्ड की मंजूरी!
धनबाद : कोल इंडिया की 364वीं बोर्ड मीटिंग मंगलवार को कोलकाता स्थित मुख्यालय में हुई. अध्यक्षता कोल इंडिया के चेयरमैन एके झा ने की. बोर्ड मीटिंग में अधिकारियों के लंबित तृतीय वेतन पुनरीक्षण (थर्ड-पीआरसी) व न्यू पेंशन स्कीम के मुद्दे पर गंभीरता से सकारात्मक वार्ता हुई. आधिकारिक सूत्रों की माने तो कोल इंडिया बोर्ड ने […]
धनबाद : कोल इंडिया की 364वीं बोर्ड मीटिंग मंगलवार को कोलकाता स्थित मुख्यालय में हुई. अध्यक्षता कोल इंडिया के चेयरमैन एके झा ने की. बोर्ड मीटिंग में अधिकारियों के लंबित तृतीय वेतन पुनरीक्षण (थर्ड-पीआरसी) व न्यू पेंशन स्कीम के मुद्दे पर गंभीरता से सकारात्मक वार्ता हुई. आधिकारिक सूत्रों की माने तो कोल इंडिया बोर्ड ने कोयला अधिकारियों के तृतीय वेतन पुनरीक्षण (3-पीआरसी) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.
इससे बीसीसीएल, इसीएल व सीसीएल सहित कोल इंडिया में कार्यरत साढ़े 17 हजार कोयला अधिकारियों को ओएनजीसी की तर्ज पर बढ़े पे स्केल का लाभ मिलेगा. हालांकि बोर्ड मीटिंग का मिनट्स आने के बाद ही स्थिति साफ हो पायेगी. बोर्ड मीटिंग में कोल इंडिया के निदेशक (वित्त) चंदन कुमार ने कंपनी का लेखा-जोखा भी पास किया. बैठक में कोल इंडिया ने निदेशक (कार्मिक) राम प्रकाश श्रीवास्तव, निदेशक तकनीकी विनय दयाल, निदेशक (सेल्स एंड मार्केटिंग) एसएन प्रसाद, कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह, डब्ल्यूसीएल के सीएमडी आरआर मिश्रा व सीएमपीडीआइ के सीएमडी शेखर शरण आदि उपस्थित थे.
कोयला मंत्रालय की स्वीकृति होगी जरूरी
थर्ड पीआरसी देने से संबंधित प्रस्ताव को कोल इंडिया प्रबंधन कोयला मंत्रालय को भेजेगा. मंत्रालय के अनुमोदन के बाद अधिकारियों को नये वेतनमान का लाभ मिलेगा. अधिकारियों को एक जनवरी 17 से ही तृतीय वेतन पुनरीक्षण का लाभ मिलता था, लेकिन फैसला नहीं होने के कारण उन्हें पुनरीक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है.
पीआरपी को मिली बोर्ड की मंजूरी
कोल इंडिया बोर्ड ने कोयला अधिकारियों के वित्तीय वर्ष 2016-17 के परफॉर्मेंस रिलेटेड पे (पीआरपी) भुगतान के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है. इससे अधिकारियों के पीआरपी भुगतान का रास्ता साफ हो गया है. आधिकारिक सूत्रों की माने तो कोल इंडिया प्रबंधन इस संबंध में जल्द अधिसूचना भी जारी कर सकता है.