बिहार ले जायी जा रही नकली शराब बरवाअड्डा में पकड़ायी, तीन गिरफ्तार

बरवाअड्डा : वरीय पुलिस अधीक्षक की सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस ने सोमवार की देर रात बिराजपुर चौक से मालवाहक पिकअप वैन से भारी मात्रा में नकली शराब जब्त की है. मौके पर पुलिस ने शराब के तीन अवैध कारोबारियों को भी गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में मंगलवार को थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बरवाअड्डा […]

बरवाअड्डा : वरीय पुलिस अधीक्षक की सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस ने सोमवार की देर रात बिराजपुर चौक से मालवाहक पिकअप वैन से भारी मात्रा में नकली शराब जब्त की है. मौके पर पुलिस ने शराब के तीन अवैध कारोबारियों को भी गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में मंगलवार को थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बरवाअड्डा थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पिकअप वैन संख्या बीआर 03 जीए 4681 से बड़ी मात्रा में नकली शराब टुंडी, बिराजपुर होते हुए बिहार ले जायी जा रही है.
सूचना पर कार्रवाई करते हुए बिराजपुर चौक में वैन को रोक कर तलाशी ली गयी. जांच के दौरान 72 पेटी कुल 1536 बोतल रॉयल स्टेग कंपनी की नकली शराब जब्त की गयी. शराब लहसुन की बोरियों के अंदर छुपाकर ले जायी जा रही थी. आठ बोरी लहसुन, सात सौ तीस रुपया नगद एवं चार मोबाइल भी जब्त किया गया है. मौके पर सअनि योगेंद्र सिंह, सअनि विष्णु सिंह आदि मौजूद थे.
गांधी नगर व गोविंदपुर के दो युवकों पर भी केस : पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के अलावा गाड़ी मालिक, शराब कारोबारी राम लगन सिंह, ग्राम बांसडीह, भेलदी–छपरा, सूरज साव गांधी नगर–धनसार व विजय शर्मा गोविंदपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस लोकल लिंक का लगा रही है पता : पुलिस नकली शराब कारोबार का पता लगा रही है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली है कि अवैध कारोबार में क्षेत्र के कई लोगों की संलिप्तता है. पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर लोकल लिंक का पता लगा रही है. सप्ताह दिन पूर्व बिराजपुर-खरनी पथ में भारी मात्रा में नकली शराब पकड़ायी थी. पुलिस को शक है कि बिना लोकल लिंक के इतने बड़े अवैध कारोबार का संचालन नहीं हो सकता है.
इनकी हुई गिरफ्तारी
राम विनोद सिंह (57 वर्ष) ग्राम–भलुही, थाना मढ़ौरा, धर्मेंद्र कुमार (32 वर्ष) ग्राम–चिरांद, थाना– डोरीगंज, दीपक कुमार (20 वर्ष), ग्राम– गोपालपुर, थाना– डोरीगंज सभी के जिला–छपरा.
समझौता के लिए थाना पहुंचे लड़का व लड़की पक्ष आपस में भिड़े, हंगामा
धनबाद. पति-पत्नी के विवाद में मंगलवार को महिला थाना पहुंचे दोनों पक्ष के परिजन आपस में भिड़ गये. दोनों ओर से जमकर लात और घुस्से चले. पुलिस ने बताया कि भागाबांध के अनिल कुमार व सरायढेला सुगियाडीह की मेघा की शादी जून 2017 में हुई थी. लड़की पक्ष ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही अनिल और उसकी मां उसे प्रताड़ित करने लगे. छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी.11 माह के शादी के रिश्ते में पांच माह उसे अपनी मां के घर जाकर रहना पड़ा. मेघा ने बताया कि इसकी शिकायत वह पूर्व में महिला थाना में कर चुकी थी. मंगलवार को दोनों पक्षों को थाना में समझौता के लिए बुलाया गया था. समझौते के दौरान अनिल किसी हाल में अपनी पत्नी को नहीं रखना चाहता था. वह उसे बार-बार तलाक देने की बात कर रहा था. इस दौरान लड़की के परिजन भड़क उठे और मारपीट शुरू हो गयी. पुलिस के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों को हटाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >