सरायढेला में 24 में 17 घंटे गुल रही बिजली

धनबाद : शहर में बिजली संकट बरकरार है. शनिवार को सरायढेला में लगभग 17 घंटे बिजली गुल रही. बताया गया कि सरायढेला ग्रिड में खराबी आ गयी थी. इससे नूतनडीह, को-अॉपरेटिव कॉलोनी, विकास नगर, स्टील गेट आदि क्षेत्र प्रभावित रहे. शुरुआत सुबह से ही हुई. 8:00 बजे गयी बिजली दोपहर बाद 1:30 बजे लौटी. आधे […]

धनबाद : शहर में बिजली संकट बरकरार है. शनिवार को सरायढेला में लगभग 17 घंटे बिजली गुल रही. बताया गया कि सरायढेला ग्रिड में खराबी आ गयी थी. इससे नूतनडीह, को-अॉपरेटिव कॉलोनी, विकास नगर, स्टील गेट आदि क्षेत्र प्रभावित रहे. शुरुआत सुबह से ही हुई. 8:00 बजे गयी बिजली दोपहर बाद 1:30 बजे लौटी.
आधे घंटे रहने के बाद 2:00 बजे दोबारा चली गयी. उसके बाद 3:00 बजे आयी और 3:05 में बिजली चली गयी. इसके बाद लगातार बिजली रात 11:00 बजे तक आती-जाती रही. ऊर्जा निगम के हीरापुर के सहायक अभियंता श्याम पासवान ने बताया कि सरायढेला ग्रिड में गड़बड़ी आ जाने की वजह से ऐसा हुआ.
डीवीसी से बिजली नहीं काटने की अपील
झारखंड वितरण निगम लिमिटेड के धनबाद बोर्ड के महाप्रबंधक सुभाष सिंह ने डीवीसी के चीफ इंजीनियर को पत्र लिख कर रमजान के महीने में बिजली नहीं काटने की अपील की है. बताते चलें कि डीवीसी के द्वारा मेनटेंनस के नाम पर पुटकी ग्रिड से रोजाना तीन घंटे बिजली काटी जा रही है. जिसे फिल्हाल रोकने को कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >