स्कूलों ने स्थानीय डीलरों के ऑर्डर किये रद्द

धनबाद : एनसीआरटीइ की पुस्तकों की खरीदारी को लेकर शिक्षा विभाग के आदेश के बाद कई स्कूलों ने स्थानीय डीलर को पहले दिया ऑर्डर रद्द कर दिया है. दरअसल डीइओ कार्यालय की ओर से सभी स्कूलों काे उनके माध्यम से ही सीधे एनसीआरटीइ के वेबसाइट पर ऑर्डर देने के लिए कहा है. इसके बाद स्कूलों […]

धनबाद : एनसीआरटीइ की पुस्तकों की खरीदारी को लेकर शिक्षा विभाग के आदेश के बाद कई स्कूलों ने स्थानीय डीलर को पहले दिया ऑर्डर रद्द कर दिया है. दरअसल डीइओ कार्यालय की ओर से सभी स्कूलों काे उनके माध्यम से ही सीधे एनसीआरटीइ के वेबसाइट पर ऑर्डर देने के लिए कहा है. इसके बाद स्कूलों ने ऑर्डर रद्द कर दिया है. हालांकि चार मई को डीइओ के आदेश पर ही कई स्कूलों ने स्थानीय डीलर को पुस्तकों का ऑर्डर दिया था. प्रधानाध्यापकों की मानें तो कुछ स्कूलों को डीलर की ओर से पुस्तकें उपलब्ध भी करा दी गयी हैं. ऐसे में अब नये सिरे से खरीदारी की प्रक्रिया शुरू करने से छात्रों को पुस्तकें मिलने और देर होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >