पीएम के कार्यक्रम को ले प्रशासन ने कसी कमर

प्रखंडों में बैठक कर लाभुकों को लाने की दी गयी जिम्मेदारी बाघमारा : बाघमारा प्रखण्ड सभागार बीडीओ रिंकू कुमारी की अध्यक्षता में कर्मियों की बैठक हुई. बैठक में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बाघमारा से बड़ी संख्या में लोगों को भेजने पर चर्चा की गयी. पंचायत सेवकों, वीएलडब्ल्यू, रोजगार व पंचायत स्वयंसेवकों, आंगनबाड़ी प्रयवेक्षिकाओं, साक्षरता कर्मियो […]

प्रखंडों में बैठक कर लाभुकों को लाने की दी गयी जिम्मेदारी

बाघमारा : बाघमारा प्रखण्ड सभागार बीडीओ रिंकू कुमारी की अध्यक्षता में कर्मियों की बैठक हुई. बैठक में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बाघमारा से बड़ी संख्या में लोगों को भेजने पर चर्चा की गयी. पंचायत सेवकों, वीएलडब्ल्यू, रोजगार व पंचायत स्वयंसेवकों, आंगनबाड़ी प्रयवेक्षिकाओं, साक्षरता कर्मियो से अपने पंचायतों के 20–20 लोगो की सूची मांगी गयी है. इसमें वैसे लोगों को प्राथमिकता देनी है जिनको प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, उज्ज्वला व अन्य योजनाओं का लाभ मिला है. प्रखंड की सभी 61 पंचायतों में दो–दो बस देने की योजना है. ताकि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भीड़ अधिक हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >