गया का पॉकेटमार धनबाद में गिरफ्तार

धनबाद : बिहार के गया जिले के सराय मुहल्ला जामा मस्जिद निवासी मो सादिक का पुत्र मो खुर्शीद रविवार की रात धनबाद स्टेशन से गिरफ्तार किया गया. धनबाद जीआरपी ने पॉकेटमारी के आरोप में उसे पकड़ा. पुलिस ने बताया कि डाउन मौर्या एक्सप्रेस में मैथन निवासी कन्हैया सिंह का खुर्शीद व गोविंदपुर ऊपर बाजार निवासी […]

धनबाद : बिहार के गया जिले के सराय मुहल्ला जामा मस्जिद निवासी मो सादिक का पुत्र मो खुर्शीद रविवार की रात धनबाद स्टेशन से गिरफ्तार किया गया. धनबाद जीआरपी ने पॉकेटमारी के आरोप में उसे पकड़ा.
पुलिस ने बताया कि डाउन मौर्या एक्सप्रेस में मैथन निवासी कन्हैया सिंह का खुर्शीद व गोविंदपुर ऊपर बाजार निवासी कलीम अंसारी ने पॉकेटमारी कर ली. कन्हैया को पॉकेटमारी का पता चल गया और हल्ला करने लगा. मौके से खुर्शीद पकड़ा गया, लेकिन उसका मित्र कलीम फरार हो गया. उसके पास से आठ हजार रुपया मिला है. खुर्शीद ने बताया कि उसे पॉकेटमारी में 15 हजार रुपये मिले थे. इसमें से सात हजार रुपया कलीम के पास है. पुलिस ने कलीम को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर गोविंदपुर में छापेमारी की है. वह फरार मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >