बैंक मोड़ में दो घरों से लाखों की चोरी

धनबाद : बैंक मोड़ गुजराती मुहल्ला में शुक्रवार की रात दो घरों का ताला तोड़ लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली गयी. पहली चोरी व्यवसायी राजू भाटिया के घर में हुई. राजू भाटिया ने मामले की शिकायत बैंक मोड़ थाना में की है. पीड़ित ने बताया कि उनकी पत्नी गुजरात अहमदाबाद गयी हुई […]

धनबाद : बैंक मोड़ गुजराती मुहल्ला में शुक्रवार की रात दो घरों का ताला तोड़ लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली गयी. पहली चोरी व्यवसायी राजू भाटिया के घर में हुई. राजू भाटिया ने मामले की शिकायत बैंक मोड़ थाना में की है. पीड़ित ने बताया कि उनकी पत्नी गुजरात अहमदाबाद गयी हुई है. बड़े भाई विजय भाटिया भी उनके साथ रहते हैं.
मगर वह भी अपनी पत्नी को लेकर इलाज करवाने के लिए मुंबई गये हुए है. शुक्रवार की रात 11 बजे जब वह दुकान बंद कर घर पहुंचे तो देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है. अंदर जाने पर देखा कि उनके घर के सभी आठ अलमीरा भी टूटे हुए हैं और उससे सभी कीमती समान गायब है. बताया कि पहले तल्ले पर रह रहे उनके भाई के घर में भी अलमीरा तोड़ कीमती समान गायब कर लिए गये है. राजू भाटिया ने बताया कि उनके रखे 35 हजार रुपये नकद के साथ-साथ सोने के सभी जेवरात गायब हैं.
हालांकि कौन-कौन से और कितने के गहने गायब है यह उनकी पत्नी व भाई के आने के बाद ही पता चल पायेगा. वहीं दूसरी चोरी उसी मुहल्ले में रह रहे मुन्ना तिवारी के घर में हुई है. उनका परिवार शादी में पटना गया हुआ हुआ है. सुबह सबसे पहले उनके पड़ोसी ने उनके घर का ताला टूटा हुआ देखा. उसके बाद मामले की जानकारी बैंक मोड़ पुलिस को दी. पुलिस ने बताया कि उनके परिवार को चोरी की सूचना दे दी गयी है. वापस आने के बाद ही चोरी की पुरी जानकारी मिल पायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >