धनबाद : सिलेंडर फटा, एसबेस्टस की छत तोड़ 30 फुट ऊपर चला गया

पंचेत ओपी क्षेत्र के चांच पोटरी निवासी संतोष पंडित के घर के रसोई घर में बुधवार को अचानक गैस सिलेंडर फट गया. धमाका होते ही पंडित की पत्नी दीपा देवी व आधा दर्जन लोग घर से निकल गये, इससे उनकी जान बच गयी. धमाका इतना जोरदार था कि 16 किलो का सिलेंडर घर के एसबेस्टस […]

पंचेत ओपी क्षेत्र के चांच पोटरी निवासी संतोष पंडित के घर के रसोई घर में बुधवार को अचानक गैस सिलेंडर फट गया. धमाका होते ही पंडित की पत्नी दीपा देवी व आधा दर्जन लोग घर से निकल गये, इससे उनकी जान बच गयी. धमाका इतना जोरदार था कि 16 किलो का सिलेंडर घर के एसबेस्टस की छत को तोड़कर करीब 30 फुट ऊपर चला गया. धमाके के कारण घर के एक साइड की ईंट की दीवार भी गिर गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >