धनबाद : बीसीसीएल क्लर्क के बंद आवास से लाख की चोरी

धनसार : धनसार थाना अंतर्गत कोल बोर्ड कॉलोनी के रहने वाले सपन महथा के आवास का ताला तोड़ कर सोमवार की रात चोरों ने घर के चार कमरे के अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण, 15 हजार नगद सहित लगभग चार लाख की संपत्ति की चुरा ली. वह बीसीसीएल की घनुडीह कोलियरी में क्लर्क हैं. […]

धनसार : धनसार थाना अंतर्गत कोल बोर्ड कॉलोनी के रहने वाले सपन महथा के आवास का ताला तोड़ कर सोमवार की रात चोरों ने घर के चार कमरे के अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण, 15 हजार नगद सहित लगभग चार लाख की संपत्ति की चुरा ली.
वह बीसीसीएल की घनुडीह कोलियरी में क्लर्क हैं. इस संबंध में सपन महथा ने धनसार थाना में चोरी की शिकायत की है. पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है. सपन महथा ने बताया कि उसकी भाभी केंद्रीय अस्पताल धनबाद में भर्ती है. सोमवार की रात लगभग रात 10 बजे घर में ताला लगाकर सेंट्रल हॉस्पिटल धनबाद भाभी को देखने गया था. जब अस्पताल से वापस आया. रात लगभग 11:00 बजे वह अपने पैतृक आवास पारबाद तिसरा गया था. सुबह में पड़ोस के लोगों ने फोन कर बताया कि आपके घर का दरवाजा खुला हुआ है. मंगलवार की सुबह घर वापस आया तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और आलमारी में रखे नगद 15 हजार, टीवी, तीन मोबाइल, दो पंखे, कीमती साड़ी व आभूषण गायब हैं. सब मिला कर चार लाख की संपत्ति चोर ले गये हैं. इसकी सूचना धनसार पुलिस को दी. धनसार पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर छानबीन की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >