Jharkhand : धार्मिक स्थल का गुंबद तोड़े जाने के बाद दो समुदायों में तनाव, पुलिस ने मोर्चा संभाला

धनबाद : जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र में शरारती तत्वों ने विशेष समुदाय के धार्मिक स्थल के गुम्बद को क्षतिग्रस्त कर दिया है. इस घटना से इलाके में संप्रदायिक तनाव की खबर है. विशेष समुदाय के लोगों ने थाना का घेराव कर दिया और शरारती तत्वों की गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस ने पूरे […]

धनबाद : जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र में शरारती तत्वों ने विशेष समुदाय के धार्मिक स्थल के गुम्बद को क्षतिग्रस्त कर दिया है. इस घटना से इलाके में संप्रदायिक तनाव की खबर है. विशेष समुदाय के लोगों ने थाना का घेराव कर दिया और शरारती तत्वों की गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस ने पूरे मामले को लेकर मोर्चा संभाला है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में हमेशा से सौहार्द की भावना रही है. सद्भाव बिगाड़ने का यह पहला प्रयास है.

उधर इस घटना को लेकर विशेष समुदाय के लोगों ने थाना का घेराव किया. सर्कल इंस्पेक्टर किशुन उरांव ने उन्हें शरारती तत्वों के गिरफ्तारी का आश्वासान दिया. तब जाकर मामला शांत हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >