जिला मुख्यालय से सभी थाना कनेक्ट, एसएसपी ने की वीसी

धनबाद : एसएसपी मनोज रतन चोथे ने 100 डायल कंट्रोल रूम से सोमवार को कई थानेदार व थानों के साथ वीसी की. झारखंड में धनबाद पहला जिला बन गया है, जहां एसपी जिला मुख्यालय से वीसी से थानों से कनेक्ट हो रहे हैं. नयी व्यवस्था से अब थानेदारों को केस रिव्यू, वारंट, कुर्की व वारंट […]

धनबाद : एसएसपी मनोज रतन चोथे ने 100 डायल कंट्रोल रूम से सोमवार को कई थानेदार व थानों के साथ वीसी की. झारखंड में धनबाद पहला जिला बन गया है, जहां एसपी जिला मुख्यालय से वीसी से थानों से कनेक्ट हो रहे हैं. नयी व्यवस्था से अब थानेदारों को केस रिव्यू, वारंट, कुर्की व वारंट समीक्षा के लिए थाना छोड़ जिला मुख्यालय आना जरूरी नहीं है. अन्य जिला भी प्रोसेस में है. एसएसपी ने वीसी के माध्यम से थाने के कामों की जानकारी ली.
वीसी व सीसीटीएनएस से आ रही समस्याओं से अवगत हुए. साउंड प्रोब्लम आदि की समस्या दूर करने की बात कही. बरवाअड्डा व केंदुआडीह थानेदार आज वीसी पर ऑन लाइन थे, अन्य थानों के ऑपरेटर से समीक्षी की गयी. नयी व्यवस्था के तहत एसएसपी अब थानेदारों को समय देकर कभी भी कंट्रोल रूम से वीसी से कनेक्ट कर समीक्षा कर सकते हैं. धनबाद जिले से 32 नोटिफायड थानों को अभी सीसीटीएनएस प्रोग्राम के तहत जोड़ा गया है.
महिला थाना, एससी-एसटी थाना व ओपी को अभी सीसीटीएनएस से नहीं जोड़ा गया है. सभी नोटिफायड थाने पूरी तरह ऑन लाइन हो गये हैं. पिछले साल से ही ऑन लाइन एफआइआर हो रही है. एसपी वीसी में संबंधित थानों को एरिया के अोपी प्रभारी को बुलाकर समीक्षा कर सकते हैं. इस नयी व्यवस्था से दूर-दाराज के थानेदारों को जिला मुख्यालय आने की परेशानी से राहत मिलेगी. क्राइम मीटिंग समेत अन्य महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए अब थानेदारों को जिला मुख्यालय आना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >