रेलवे कर्मचारी दें सुझाव, मिलेगा पुरस्कार : जीएम

धनबाद : पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर में जीएम एलसी त्रिवेदी की अध्यक्षता में सोमवार को इसीआरकेयू के सदस्यों के साथ स्थायी वार्ता तंत्र की दो दिवसीय बैठक हुई. बैठक में कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की गयी तथा उनके निवारण के लिए कई निर्णय लिये गये. इस अवसर पर प्रमुख मुख्य कार्मिक […]

धनबाद : पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर में जीएम एलसी त्रिवेदी की अध्यक्षता में सोमवार को इसीआरकेयू के सदस्यों के साथ स्थायी वार्ता तंत्र की दो दिवसीय बैठक हुई. बैठक में कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की गयी तथा उनके निवारण के लिए कई निर्णय लिये गये. इस अवसर पर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी शैलेंद्र कुमार व धनबाद डीआरएम अनिल कुमार मिश्रा उपस्थित थे. अपने संबोधन में जीएम ने यूनियन एवं कर्मचारियों के बीच मधुर संबंध पर प्रसन्नता व्यक्त की.
सुझाव भेजने वाले कर्मचारी होंगे सम्मानित : इस दौरान जीएम ने कहा कि रेल परिचालन में संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी है. संरक्षित रेल परिचालन के लिए बने नियमों का अक्षरश: पालन किया जाये. उन्होंने कहा कि इसीआर का कोई भी रेलकर्मी माल लदान एवं आय, यात्री सुविधा को और बेहतर बनाने, संरक्षित रेल परिचालन को और सुदृढ़ करने जैसे मुद्दों पर अपना सुझाव ई-मेल के माध्यम से सीधे जीएम को दे सकता है. प्रति माह प्राप्त सुझावों में से कुछ चयनित सुझाव देने वाले रेलकर्मियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा.
महिला रेल कर्मी को मिले विशेष सुरक्षा, कॉलोनी बने सुंदर
उन्होंने रेलकर्मियों के स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने पर जोर दिया. जीएम ने शुद्ध पेयजल, रेलवे कॉलोनियों में बेहतर साफ–सफाई एवं रखरखाव, नियत समय पर कर्मचारियों की पदोन्नति जैसे रेल कर्मियों से जुड़े मुद्दों पर विशेष रूप से ध्यान देने पर बल दिया. जीएम ने कहा कि प्रत्येक रेलकर्मी को सम्मान मिलना चाहिए, सम्मान में कोई कमी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हम महिला सशक्तीकरण एवं उन्हें कार्यस्थल पर सुरक्षा का माहौल प्रदान करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं.
मौके पर इसीआरकेयू के अध्यक्ष विश्व मोहन सिंह, महासचिव एसएनपी श्रीवास्तव, अपर महामंत्री डीके पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष बालक राम एवं मुरारी सिंह, उपाध्यक्ष वीडी सिंह, डीपी यादव, एसके सिंह, मनीष कुमार, सहायक महासचिव एसएसडी मिश्रा, मिथिलेश कुमार, ओम प्रकाश, केके मिश्रा, संगठन सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह, एसके मंडल, बिंदु कुमार, बीबी पासवान तथा महिला प्रतिनिधि के रूप में मृदुला कुमारी भी बैठक में उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >