धनबाद : धनबाद रेलवे स्टेशन के निकट बरमसिया ओवरब्रिज के पास सोमवार की सुबह ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति (40) का शव जीआरपी ने बरामद किया है. युवक के शव के पास से एक मोबाइल फोन मिला, लेकिन पुलिस ने जब मोबाइल ऑन किया तो उसमें किसी का नंबर नहीं मिला और न ही उसके सिम पर किसी ने अभी तक संपर्क किया है.
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं सुबह से इस शव को लेकर कई तरह की चर्चा भी रही और अफवाह उड़ाया कि यह व्यक्ति पुल से नीचे कूद कर आत्महत्या कर ली. जबकि जीआरपी ने बताया कि इसकी ट्रेन से गिरने के कारण मौत हुई है.
