70 साल की प्रेमिका को छोड़ बुजुर्ग प्रेमी फरार

धनबाद : दिल्ली की एक 70 वर्षीया बुजुर्ग महिला अपने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग प्रेमी के साथ धनबाद आ गयी. मगर धनबाद आने के बाद उसका प्रेमी उसे छोड़ कर भाग गया. मामले की शिकायत महिला ने रविवार को धनबाद थाना में की है. बुजुर्ग विधवा महिला के तीन बेटे हैं, जबकि वृद्ध भी बाल […]

धनबाद : दिल्ली की एक 70 वर्षीया बुजुर्ग महिला अपने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग प्रेमी के साथ धनबाद आ गयी. मगर धनबाद आने के बाद उसका प्रेमी उसे छोड़ कर भाग गया. मामले की शिकायत महिला ने रविवार को धनबाद थाना में की है. बुजुर्ग विधवा महिला के तीन बेटे हैं, जबकि वृद्ध भी बाल बच्चेदार हैं. बताया जाता है कि उनकी भी पत्नी नहीं है. दोनों की यह प्रेम कहानी दिन भर धनबाद थाना में चर्चा का विषय बनी रही. मारे शर्म के लोग कुछ नहीं बोल रहे थे और पीड़िता प्रेमिका वृद्ध प्रेमी पर आरोप पर आरोप लगायी जा रही थी.
कैसे एक-दूसरे के संपर्क में आया
धनबाद पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग महिला सवेरे थाना पहुंची थी. उसने आरोप लगाया है कि वह सरायढेला थाना क्षेत्र के भुईंफोड़ इलाके का एक 70 वर्षीय व्यक्ति कोई औषधि संस्था यहां चलाता है. औषधि लाने के लिए वह कभी-कभार दिल्ली जाता था. इसी दौरान वह उसके घर में रहता भी था. महिला के बेटा व पोतों को लगा कि वृद्ध व्यक्ति है, रहने दें. इस तरह दोनोें की आंखें चार हुई और दोनों में प्यार हो गया. इसके बाद छह माह पूर्व मंदिर में दोनों ने शादी भी रचा ली. इसके बाद साथ रहने लगे.
रात को स्टेशन में साथ रहे
शनिवार की रात दोनों धनबाद स्टेशन पहुंचे. दोनों रात भर रेलवे के रिटायरिंग रूम में रहे. सवेरे जब महिला उठी तो उसका प्रेमी वहां से गायब था. इस मामले में धनबाद थाना की पुलिस ने महिला को जीआरपी थाना में शिकायत करने को कहा. लेकिन उसने जीआरपी थाना में शिकायत समाचार लिखे जाने तक नहीं की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >