एके सिंह हो सकते हैं बीसीसीएल के सीएमडी

धनबाद. बीसीसीएल का अगला सीएमडी कौन होगा, इसका फैसला मंगलवार को हो जायेगा. पब्लिक इंटरप्राइजेज सेलेक्शन बोर्ड (पीइएसबी) ने बीसीसीएल के सीएमडी पद के लिए साक्षात्कार आयोजित किया है. सीएमडी पद के रेस में एसइसीएल के डीपी रामा शंकर झा, डीटी कुलदीप प्रसाद व सीएमपीडीआइएल के डीटी अशीम कुमार चक्रवर्ती, इसीएल के डीटी अजय कुमार […]

धनबाद. बीसीसीएल का अगला सीएमडी कौन होगा, इसका फैसला मंगलवार को हो जायेगा. पब्लिक इंटरप्राइजेज सेलेक्शन बोर्ड (पीइएसबी) ने बीसीसीएल के सीएमडी पद के लिए साक्षात्कार आयोजित किया है. सीएमडी पद के रेस में एसइसीएल के डीपी रामा शंकर झा, डीटी कुलदीप प्रसाद व सीएमपीडीआइएल के डीटी अशीम कुमार चक्रवर्ती, इसीएल के डीटी अजय कुमार सिंह (एके सिंह) व एसइसीएल के रवींद्र कुमार निगम सहित अन्य शामिल हैं.
अजय कुमार सिंह रेस में सबसे ऊपर : बीसीसीएल के सीएमडी पद के रेस में इसीएल के निदेशक तकनीकी अजय कुमार सिंह को सबसे ऊपर माना जा रहा है. आधिकारिक सूत्रों की मानें तो आज उनके नाम पर पीइएसबी अपनी मुहर लगा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >