सीएमपीएफ कमिश्नर पंडा ने भारती को नहीं दिया चार्ज

धनबाद. कोल माइंस प्रोविडेंट फंड (सीएमपीएफ) कमिश्नर का चार्ज लेने आये अनिमेष भारती को मौजूदा कमिश्नर बीके पंडा ने मंगलवार को चार्ज देने से इनकार कर दिया. पंडा ने भारती से कहा : आपका एप्वाइंटमेंट किसने किया है मुझे पता नहीं. अगर आपके पास एप्वाइंटमेंट कमेटी ऑफ कैबिनेट (एसीसी) का लेटर है, तो मैं चार्ज […]

धनबाद. कोल माइंस प्रोविडेंट फंड (सीएमपीएफ) कमिश्नर का चार्ज लेने आये अनिमेष भारती को मौजूदा कमिश्नर बीके पंडा ने मंगलवार को चार्ज देने से इनकार कर दिया. पंडा ने भारती से कहा : आपका एप्वाइंटमेंट किसने किया है मुझे पता नहीं. अगर आपके पास एप्वाइंटमेंट कमेटी ऑफ कैबिनेट (एसीसी) का लेटर है, तो मैं चार्ज देकर चला जाता हूं. अगर नहीं है तो मैं चार्ज नहीं दूंगा. पंडा का कहना था कि उनके तबादले का अधिकारी कोयला मंत्रालय को नहीं है.
भारती ने कहा : ठीक है, मैं इसकी रिपोर्ट कोयला मंत्रालय को दे देता हूं. सोमवार को श्री पंडा ने संयुक्त आयुक्त यूपी कमल को भी ज्वाइन नहीं करने दिया था. 9 जून को कमल का तबादला भारती ने नागपुर से धनबाद कर दिया था. इस दौरान कमिश्नर के चेंबर में बड़ी संख्या में कर्मचारी और मीडियाकर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >