ठगी में दो लोगों को भेजा जेल, हंगामा

धनबाद: सेफ एंड सेक्योर ऑनलाइन मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के धनबाद के संचालक हारूण रशीद और संतोष रजक को ठगी के आरोप में जेल भेजने के दौरान मंगलवार को कंपनी से जुड़े लगभग 150 लोगों ने जेल गेट के समीप हंगामा किया. उनका कहना था कि पुलिस ने बिना जांच किए दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर […]

धनबाद: सेफ एंड सेक्योर ऑनलाइन मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के धनबाद के संचालक हारूण रशीद और संतोष रजक को ठगी के आरोप में जेल भेजने के दौरान मंगलवार को कंपनी से जुड़े लगभग 150 लोगों ने जेल गेट के समीप हंगामा किया. उनका कहना था कि पुलिस ने बिना जांच किए दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है.
कंपनी से जुड़े कई लोग सोमवार की रात भी बैंक मोड़ थाना में जमे हुए थे. दोनों के जेल जाने के बाद कंपनी के कर्मचारी एसएसपी कार्यालय पहुंच जमीन पर बैठ गये. सीसीआर डीएसपी रामचंद्र राम ने उन्हें उठाया. इन लोगों ने मामले की शिकायत सिटी एसपी पीयूष पांडे से की है.

पीयूष पांडे ने मामले की पूरी जांच का आशवासन दिया. विदित हो की गजुआटांड़ निवासी मौसमी नंदी ने 12 जून को बैंक मोड़ थाना में नेटवर्किंग कंपनी के हारूण रसीद (लोदना) रमेश रजक (झरिया), किरण देवी, मुकेश व मो खुर्शीद के खिलाफ ठगी का आरोप लगाया था. इसमें कांड संख्या 125/17 भादवि की धारा 420, 406, 34 दर्ज है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >