ट्रेन से कटकर युवक की मौत, यूडी केस दर्ज

मधुपुर के निकट नवापतरो हॉल्ट के निकट डाउन रेल ट्रैक पर टेन से कटकर 23 वर्ष युवक की मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पुलिस जांच पड़ताल के लिए घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा किया.

मधुपुर. रेल थाना क्षेत्र अंतर्गत नवापतरो हाल्ट के निकट रेल पोल संख्या 297/16 के नजदीक डाउन रेल ट्रैक पर ट्रेन से कटकर 23 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. घटना की सूचना पर आरपीएफ व स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे और शव का पंचनामा किया. स्थानीय थाना के एएसआई सामंत कुमार ने बताया कि मृतक के पास से मिले मोबाइल से उसकी पहचान हुई है. मृतक की पहचान बिहार के बेगूसराय जिले के शाहपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा नयाटोला निवासी सुजीत कुमार पिता मटरू महतो के रूप में की गयी है. युवक किसी अज्ञात ट्रेन से गिरकर हादसे का शिकार हुआ है. घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गयी है. उसके पास से कोई वैध टिकट प्राप्त नहीं हुआ है, जिससे पता चले कि मृतक कहा से आ रहा है, और कहां जा रहा था. परिजनों के आने के बाद ही पूरी जनाकारी मिल सकती है. इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया गया है. स्थानीय पुलिस ने यूडी मामला दर्ज कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >