रामचंद्र हटिया से सब्जी विक्रेता की बाइक चोरी

मधुपुर थाने में दी लिखित शिकायत

मधुपुर. थाना क्षेत्र के रामचंद्र बाजार हटिया से सब्जी विक्रेता की बाइक चोरी हो गयी. घटना के बाद चरपा गांव निवासी प्रमोद वर्मा ने मधुपुर थाना में लिखित शिकायत दी है. उन्होंने पुलिस को बताया कि वे प्रतिदिन मधुपुर सब्जी बाजार में सब्जी बेचने का काम करते हैं. इस दौरान वे बाइक सब्जी मंडी में भी रखते है. बताया कि पिछले सोमवार की शाम जब वे अपनी सब्जी बेचकर घर लौटने लगे तो देखा कि उनकी बाइक स्पलेंडर प्लस जेएच21-के 9168 गायब है. उन्होंने व्यवसायी अमर चौधरी के आसपास बाइक खड़ी की थी. बताया कि आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन मोटरसाइकिल का कुछ पता नहीं चला. बाइक का रंग काला है. प्रमोद ने थाना प्रभारी से प्राथमिकी दर्ज कर मोटरसाइकिल की बरामदगी की मांग की है. वहीं, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >