देवीपुर में बनेगा सामुदायिक स्वच्छता परिसर : डीडीसी

देवीपुर : दिव्यांगजनों के लिए रैंप, हाथ धोने की सुविधा, स्नानघर और पर्याप्त पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जायेगी

देवीपुर. स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के सभी प्रखंडों में मॉडल सामुदायिक स्वच्छता परिसर के निर्माण की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है. इसी कड़ी में देवीपुर में भी एक आधुनिक मॉडल सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण किया जायेगा. यह परिसर सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में शौच की प्रथा को समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है. इन स्वच्छता परिसरों का निर्माण विशेष रूप से भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों जैसे हाट-बाजार और अन्य व्यस्त इलाकों के आसपास किया जायेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका उपयोग कर सकें. यह केवल शौचालय तक सीमित नहीं होगा, बल्कि एक पूर्ण स्वच्छता केंद्र के रूप में विकसित किया जायेगा. मॉडल स्वच्छता परिसर में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था होगी. इसके अलावा दिव्यांगजनों के लिए रैंप, हाथ धोने की सुविधा, स्नानघर और पर्याप्त पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जायेगी. बताया गया कि इन परिसरों के निर्माण के बाद उनके रख-रखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत और स्थानीय उपयोगकर्ता समूहों को सौंपी जायेगी, ताकि ये लंबे समय तक सुचारू रूप से संचालित हो सकें. साथ ही इनका उपयोग करने के लिए उपयोगकर्ताओं से निर्धारित शुल्क लिया जायेगा, जिससे सरकार को राजस्व की भी प्राप्ति होगी. इस संबंध में डीडीसी ने सीओ को निर्देश दिया है कि स्वच्छता परिसर के निर्माण के लिए प्राथमिकता के आधार पर भूमि का चयन सुनिश्चित किया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sivandan barwal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >