मतदाता सूचना पर्ची का घर-घर किया जा रहा है वितरण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी विशाल सागर के निर्देश पर विधानसभा चुनाव को लेकर देवघर, मधुपुर, सारठ विधानसभा क्षेत्र में मतदाता पर्चियों का वितरण किया जा रहा है.

प्रमुख संवाददाता, देवघर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी विशाल सागर के निर्देश पर विधानसभा चुनाव को लेकर देवघर, मधुपुर, सारठ विधानसभा क्षेत्र में मतदाता पर्चियों का वितरण किया जा रहा है. इस कड़ी में सोमवार को बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूचना पर्चियों का वितरण किया गया. इस दौरान बीएलओ के द्वारा मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी जानकारी दी जा रही है. साथ ही सबों से अपील किया जा रहा है कि 20 नवंबर को मतदान अवश्य करें. शहर हो या सुदूर गांव, प्रत्येक मतदाता तक मतदाता पर्ची पहुंचायी जा रही है, ताकि सभी मतदाता अपने बूथ के बारे में जानें और जागरूक हो सकें. 15 नवंबर तक सभी मतदाताओं को वोटर पर्ची अवश्य बांट दिये जाने का निर्देश दिया गया. अगर किन्हीं मतदाता को सूचना पर्ची प्राप्त नहीं होता है तो वह अपने बीएलओ से संपर्क कर सकते है या 1950 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. —————————— 20 नवंबर को मतदान अवश्य करने की अपील

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >