सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की

ग्राम प्रधानों का फूटा गुस्सा: लंबित राशि, अतिक्रमण और अनदेखी पर उठी आवाज

सारठ बाजार. अंचल कार्यालय परिसर में सोमवार को ग्राम प्रधान मूल रैयतों की एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी कृष्णसिंह मुंडा ने की. बैठक में ग्राम प्रधानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया. प्रधानों ने लंबित प्रोत्साहन राशि के यथाशीघ्र भुगतान की मांग की.इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके कार्यक्षेत्र में होने वाली सभी ग्राम सभाओं की सूचना उन्हें समय पर दी जाये तथा उनकी भागीदारी और सहमति सुनिश्चित की जाए. बैठक में दबंग व्यक्तियों द्वारा सरकारी जमीन के अवैध अतिक्रमण का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया गया. प्रधानों ने ऐसे अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाने की मांग की. इसके अलावा उपायुक्त द्वारा ग्राम स्तर पर धरती माता बचाओ निगरानी समिति में प्रधानों को अध्यक्ष बनाने के निर्देश के अनुपालन नहीं होने पर ग्राम प्रधानों ने नाराजगी व्यक्त की. बैठक के दौरान प्रधानों ने प्रशासन से अपनी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपेक्षा जतायी. मौके पर वशिष्ठ नारायण राय, अनूप कुमार राय, कृष्णा प्रसाद तिवारी, कार्तिक मंडल, अशोक झा, सोनालाल किस्कू, छातो मंडल, नागेश्वर महतो, राजेश्वर भोक्ता, सुशील सोरेन, नरेश भोक्ता, मंजूर शेख, मिथिलेश सिंह, बांधू महतो आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAMAKANT MISHRA

RAMAKANT MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >