पालोजोरी: किसान परिवार की बेटी ने इंटर साइंस में लहराया परचम

गांव की बेटी ने दिखाया दम, इंटर परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

पालोजोरी. प्रखंड क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि एक किसान की बेटी ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल की है. यूपीजी प्लस टू हाइस्कूल, सिलगड़िया की छात्रा ब्यूटी कुमारी ने जैक बोर्ड की इंटरमीडिएट (विज्ञान संकाय ब्लॉक) परीक्षा में 446 अंक प्राप्त कर न केवल प्रखंड टॉपर बनी हैं, बल्कि जिला टॉप-टेन में भी अपना स्थान बनाया है. ब्यूटी कुमारी कसरायडीह पंचायत के सटकी गांव निवासी किसान मनोज महतो की पुत्री हैं. उनकी माता फूलकुमारी देवी गृहिणी हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद ब्यूटी ने अपनी पढ़ाई में निरंतर मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है. ब्यूटी कुमारी का लक्ष्य भविष्य में चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. विद्यालय के शिक्षकों ने भी ब्यूटी की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. बधाई देने वालों में सृष्टिधर प्रसाद यादव, आशीष तिवारी, अन्नु दुबे, निलू कुमारी, आशुतोष कुमार, रोहित सिंह, गौतम कुमार सिंह, सोनी कुमारी झा, जीवन कुमार नाग, लाल मोहन पाल, विष्णु यादव, सुधीर कोल, चुन्ना टुडू और संजय कुमार यादव सहित अन्य शिक्षक शामिल हैं. हाइलार्ट्स : किसान की बेटी ब्यूटी कुमारी बनी इंटर साइंस टॉपर, बढ़ाया क्षेत्र का मान किसान की बेटी ब्यूटी कुमारी बनी इंटर विज्ञान की टॉपर, क्षेत्र का नाम किया रौशन इंटर साइंस में सिलगड़िया की ब्यूटी कुमारी 446 अंकर लाकर जिला टॉप टेन में हुई शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By UDAY KANT SINGH

UDAY KANT SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >