कुकराहा विद्यालय में कला संकाय का बेहतरीन प्रदर्शन, लक्ष्मी कुमारी बनी स्कूल टॉपर

जीएनसिंह प्लस टू उच्च विद्यालय, कुकराहा में इंटर का शानदार परिणाम

चितरा. प्रखंड क्षेत्र स्थित जीएन सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय, कुकराहा के इंटरमीडिएट कला संकाय का वर्ष 2026 का परीक्षा परिणाम इस बार उत्कृष्ट रहा. लक्ष्मी कुमारी ने 430 अंक प्राप्त कर प्रथम, अतिकुर रहमान 414 दूसरे, सत्यम कुमार राव 411 तीसरे, शिवम कुमार राव 403 चौथे तथा सुमित कुमार राव 401 अंक लेकर पांचवें स्थान पर रहे. कुल 155 परीक्षार्थियों में 62 प्रथम श्रेणी और 91 द्वितीय श्रेणी में सफल हुए. इस वर्ष कोई छात्र तृतीय श्रेणी में नहीं रहा, जबकि केवल दो असफल रहे. विज्ञान संकाय में 43 में से सभी छात्र सफल रहे, जिससे 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज हुआ. वाणिज्य संकाय में अन्नू कुमारी 346 अंकों के साथ टॉपर रहीं और 9 में से 8 छात्र सफल हुए। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की. प्रभारी प्रधानाचार्य उपेंद्र मिश्रा ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम बताया. इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल व्यापक देखा जा रहा है. हाइलार्ट्स : जी एन सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय का 2026 परीक्षा परिणाम शानदार विज्ञान संकाय में 100% परिणाम, वाणिज्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन 155 में 153 छात्र सफल, विद्यालय ने रचा सफलता का नया इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR RANA

SANJAY KUMAR RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >