सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा कर मांगा अखंड सुहाग

मधुपुर में धूमधाम से मना वट सावित्री पूजन

मधुपुर. शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में शनिवार को वट सावित्री पूजा का पर्व श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया. सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर अपने पतियों की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना की. विभिन्न मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की भीड़ देखी गयी, जहां उन्होंने पारंपरिक परिधान और सोलह शृंगार के साथ पूजा-अर्चना की. महिलाओं ने वट वृक्ष के समक्ष कच्चा सूत और रक्षासूत्र बांधकर परिक्रमा की और पूरे विधि-विधान से वटदेव की आराधना की। पूजा-अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुरोहितों द्वारा संपन्न कराई गयी. इस दौरान वट सावित्री पूजा की कथा का श्रवण कराया गया, जिसमें सावित्री द्वारा अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा के लिए यमराज से संघर्ष की प्रसंग का वर्णन किया गया. कथा के माध्यम से महिलाओं को सावित्री जैसे दृढ़ निश्चय और पतिव्रत धर्म का संदेश दिया गया. शहर के विभिन्न स्थानों पर पूजा के दौरान विशेष रौनक देखी गयी, जिनमें पुलपार दुर्गा मंदिर, ठाकुरबाड़ी मंदिर, थाना परिसर और राजबाड़ी रोड प्रमुख रहे. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्व उत्साह के साथ मनाया गया. इसके अलावा गायत्री शक्तिपीठ में भी महिलाओं ने हवन और पूजन किया. इस दौरान पारंपरिक गीतों की गूंज रही और महिलाओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं. इस वर्ष नवविवाहित महिलाओं ने विशेष उत्साह के साथ पूजा में भाग लिया. उन्होंने दुल्हन की तरह सज-धज कर व्रत किया और पति की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की. कुछ महिलाओं ने अपनी पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर इस परंपरा को डिजिटल मंच पर भी जीवंत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >