वैष्णव संप्रदाय के संत श्याम सुंदर दास उर्फ सुधीर बाबा नहीं रहे, सड़क दुर्घटना में हो गयी मौत

Vaishnav Saint Shyam Sundar Das Alias Sudhir Baba Dead: सारठ-मधुपुर एनएच 114 ए के पथरा मोड़ के पास सामने से आ रहे वाहन की लाइट पड़ने की वजह से उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी. घटनास्थल पर ही संत श्याम सुंदर दास उर्फ सुधीर बाबा की मौत हो गयी.

Vaishnav Saint Shyam Sundar Das Alias Sudhir Baba Dead: वैष्णव संप्रदाय के जाने-माने संत श्याम सुंदर दास उर्फ सुधीर बाबा (57) का निधन हो गया है. रविवार की रात को सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया. बताया गया है कि सारठ-मधुपुर एनएच 114 ए (Sarath-Madhupur NH 114A) के पथरा मोड़ के पास सामने से आ रहे वाहन की लाइट पड़ने की वजह से उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी. घटनास्थल पर ही संत श्याम सुंदर दास उर्फ सुधीर बाबा की मौत हो गयी.

ठेंगाडीह करौं आश्रम के महंथ थे सुधीर बाबा

बाबा वर्तमान में ठेंगाडीह करौं (देवघर) स्थित आश्रम के महंथ थे. साथ ही वे सारठ प्रखंड के तेतरिया गांव स्थित ठाकुरबाड़ी के उत्तराधिकारी भी थे. दिवंगत महंत की मौत की खबर से क्षेत्र के उनके अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गयी, भक्त उनके अंतिम दर्शन को बेताब दिखे.

Also Read: Deoghar Peda: देवघर के बाबा धाम का पेड़ा लोकल से हुआ ग्लोबल, बहरीन भेजी गयी पहली खेप

झारखंड, बिहार, बंगाल, ओड़िशा में हैं बाबा के भक्त

सुधीर बाबा के शिष्य झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा समेत देश अन्य प्रांतों में भी हैं. उनके भक्तों की संख्या हजारों में है. उनके निधन से वैष्णव संप्रदाय में शोक की लहर है. कहा गया है कि समाज ने अच्छे और ज्ञानी संत को खो दिया.

सुधीर बाबा के भक्तों ने जताया शोक

मनोहर राय, रामकिशोर राय, शशिकांत मिश्र, सिंहेश्वर मिश्र, दिलीप पाठक, मन्नू पाठक, राजन साह, ठाकुर नापित सहित अन्य शिष्यों ने बाबा के निधन पर शोक व्यक्त किया. दूसरी ओर, ठेंगाडीह स्थित आश्रम में उत्तराधिकारी को लेकर विवाद उभरने की आशंका के मद्देनजर करौं के अंचल अधिकारी और पथरोल के थाना प्रभारी ने मोर्चा संभाल लिया है.

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सतर्क

बताया गया है कि अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी पूरी तरह से सतर्क हैं. अगर किसी तरह का विवाद होता है, तो उससे निबटने के लिए इंतजाम किये जा रहे हैं, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा है कि किसी भी हालत में शांति-व्यवस्था में कोई खलल नहीं पड़ेगी. अधिकारी सारठ पहुंचने लगे हैं.

रिपोर्ट- मिथिलेश सिन्हा, सारठ, देवघर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >