Chhath: संस्कृत में छठ गीत गाकर शारदा सिन्हा को दी श्रद्धांजलि, आयुषी आन्या को मिल चुका है राष्ट्रीय सम्मान

Chhath: आयुषी आन्या की शुरू से ही संस्कृत में दिलचस्पी रही है. कक्षा आठवीं आते-आते उनका संस्कृत से लगाव काफी बढ़ गया. उन्होंने दिवंगत शारदा सिन्हा को उनकी छठ गीत संस्कृत में गाकर श्रद्धांजलि दी है.

Chhath: संजीव मिश्रा,देवघर- देश में एक से बढ़कर एक कलाकार हैं. अपनी कला के दम पर ये दुनियाभर में भारत का नाम रौशन कर रहे हैं. ऐसी ही एक कलाकार हैं देवघर की आयुषी आन्या. आयुषी का संस्कृत भाषा में गाया छठ गीत की खूब चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया में उनका गीत वायरल भी हो रहा है. लोगों को उनका संस्कृत में गाया छठ गीत काफी भा रहा है. फेसबुक और यू-ट्यूब पर लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं. छठ के मौके पर प्रभात खबर से बातचीत के दौरान आयुषी आन्या ने दिवंगत शारदा सिन्हा के कई छठ के गीतों को संस्कृत भाषा में गाकर सुनाया. उन्होंने कहा कि बिहार की स्वर कोकिला को इन गानों से श्रद्धांजलि दे रही हूं.

आयुषी आन्या को मिल चुका है राष्ट्रीय सम्मान

आयुषी आन्या की शुरू से ही संस्कृत में दिलचस्पी रही है. कक्षा आठवीं आते-आते उनका संस्कृत से लगाव काफी बढ़ गया. आयुषी का कहना है कि वह अपने जीवन में संस्कृत भाषा को आम लोगों तक पहुंचाना चाहती है, ताकि भारत की पौराणिक भाषा को आज के युवा जान सकें. आयुषी के इस जुनून और उनके इस हुनर को देखते हुए उन्हें राष्ट्रपति ने भी सम्मानित किया है. इसके अलावा उन्हें कई कार्यक्रमों में संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित भी किया गया है.

आयुषी ने दर्जनों फिल्मी गाने को भी संस्कृत में गा चुकी है. आयुषी संस्कृत और शास्त्रीय से स्नातक की डिग्री बीएचयू से कर रही हैं. इसके साथ ही वह संस्कृत भाषा में कई ऐसे गीत लिख रही हैं जो लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है.

Also Read: Chhath: महापर्व छठ की धूम, पहले अर्घ्य के लिए सजे घाट, गंगा आरती और भजन संध्या का भी आयोजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >