अमन के हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस

मधुपुर के आमतल्ला भेड़वा स्थित जोरिया के पास की घटना

मधुपुर. थाना क्षेत्र के आमतल्ला भेड़वा स्थित जोरिया के पास से अमन अंसारी नामक युवक का शव बरामद किये जाने के मामले में पुलिस लगातार छापेमारी कर हत्यारे को पकड़ने का प्रयास कर रही है. बताया जाता है कि इस मामले में जिस युवक पर संलिप्त होने की संदेह परिजनों ने व्यक्त किया है. उनमें एक युवक घर से भागा हुआ है. हालांकि पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए भेड़वा व बेलपाड़ा मोहल्ले से दो युवक को हिरासत में ले रखा है. बतातें चले कि अमन अंसारी का शव पिछले बुधवार को भेड़वा मोहल्ले से बरामद किया गया था. मृतक की पहचान होने के बाद उसके पिता बेलपाड़ा निवासी अलाउद्दीन अंसारी ने हत्या का मामला दर्ज कराया है. उन्होंने अपने पुत्र अमन अंसारी (27) की हत्या मामले में उसके चार- पांच दोस्तों पर आशंका व्यक्त किया है. हत्या किस कारण हुई यह अभी तक स्पष्ट नहीं है. पुलिस हत्या के कारण व इसमें संलिप्त लोगो के बारे में जानकारी जुटा रही है. इंस्पेक्टर इंचार्ज एसके गुप्ता ने जल्द ही हत्याकांड का उद्भेदन किये जाने का दावा किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >