आज मोहनपुर में होगी एमपी के मुख्यमंत्री की जनसभा

देवघर जिले के मोहनपुर हाट मैदान में रविवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जनसभा करेंगे तथा देवघर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नारायण दास के पक्ष में वोट देने की अपील करेंगे.

प्रतिनिधि, मोहनपुर : देवघर जिले के मोहनपुर हाट मैदान में रविवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जनसभा करेंगे तथा देवघर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नारायण दास के पक्ष में वोट देने की अपील करेंगे. इसकी तैयारी को लेकर मोहनपुर मंडल अध्यक्ष विभूति झा, घोरमारा मंडल अध्यक्ष राजेश मंडल और रिखिया मंडल अध्यक्ष मिथिलेश सिन्हा ने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया तथा रविवार को मोहनपुर हाट के मैदान में लोगों को आने की अपील की. मौके पर राजेश गुप्ता, भोला गुप्ता, पंचानंद मंडल, लीलू मंडल, मनोज मंडल, चंदन मंडल, पप्पू यादव, जगरनाथ यादव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >