साइबर आरोपी की तलाश में पहुंची एमपी पुलिस, तीन से पूछताछ

मधुपुर: बैंक खाते से हजारों रुपये राशि की कर ली निकासी

मधुपुर. मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के बनकेडी थाना की पुलिस टीम साइबर अपराधी के तलाश में मधुपुर पहुंची है. स्थानीय पुलिस के सहयोग से एमपी पुलिस साइबर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मधुपुर के सलैया व भेड़वा समेत पाथरोल के नवादा व बिल्ली जमुनी पहुंची. पुलिस ने अलग-अलग जगहों से पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि साइबर फ्राॅड कर अपराधियों ने बनकेडी में एक व्यक्ति के बैंक खाते से हजारों रुपये राशि की निकासी कर ली, जिसको लेकर बनकेडी थाना में मामला दर्ज किया गया है. अनुसंधान के क्रम में पता चला कि ठगे गये रकम की राशि मधुपुर थाना क्षेत्र के साइबर अपराधियों के खाते में अलग-अलग 10 बार ट्रांसफर किया गया है. इसी मामले में साइबर अपराधी की तलाश में पुलिस अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >