जिला नागरिक मंच ने सीओ को सौंपा ज्ञापन

मधुपुर : करौं के विद्यार्थियों ने सीओ को समस्या से कराया अवगत

करौं. प्रखंड क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनाने में हो रहे परेशानी को लेकर शनिवार को देवघर जिला नागरिक मंच के विद्यार्थियों ने अंचलाधिकारी ऋषि राज को एक ज्ञापन सौंपा. सौंपे गये ज्ञापन में बताया गया कि करौं प्रखंड क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को अंचल द्वारा निर्गत किये जाने वाले आय, जाति, आवासीय समेत अन्य प्रकार की प्रमाण पत्र बनाने के लिए कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है. बताया कि इडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनवाने में भी परेशानी हो रही है. अंचलाधिकारी से लंबित प्रमाण पत्रों को जल्द निर्गत करने का आग्रह किया गया, जिससे वर्तमान में जिला चौकीदार व होमगार्ड बहाली में प्रमाण पत्र समय पर संलंग्न कर सके. साथ ही समय से अपना फॉर्म रजिस्ट्रेशन करा सके. इस अवसर पर अंचलाधिकारी ने कहा कि कंप्यूटर ऑपरेटर व कर्मचारियों की कमी के कारण प्रमाण पत्र निर्गत करने में विलंब हो रहा है. उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही बच्चों का आवेदन समय पर निष्पादित कर दिया जायेगा. मौके पर राजीव सोरेन, संतोष सिंह, अभय सिंह, सागर कुमार, विनय कुमार, रूदीप भंडारी, ऋतिक कुमार, सिद्धार्थ कुमार, रोशन कुमार, प्रशांत सिंह, शिवानी कुमारी, रेखा कुमारी, विश्वजीत कुमार सिंह, करिश्मा कुमारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >