मधुपुर. शहर के बावन बीघा स्थित एक होटल सभागार में मंगलवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा का विधानसभा स्तरीय का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए जमुआ विधायक मंजू देवी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का अर्थ स्वयं पर निर्भर होना है. यहां की कला व संस्कृति को देखकर यह बात स्पष्ट होता है कि भारत प्राचीनकाल से ही आत्मनिर्भर रहा है. उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेज गति से विकास कि रह पर चल रहा है. सभी को मिलकर आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाना है और घर -घर स्वदेशी को अपनाना है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को खंडहर बना दिया था. प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा ने कहा आगामी 25 दिसंबर तक आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलेगा. इस कार्यक्रम को जमीनी स्तर पर ले जाना है. सभी संकल्प लें स्वदेशी अपनाएंगे. उन्होंने कहा कि देश आत्मनिर्भर बनता है तो देश को इससे बहुत फायदे होंगे. उद्योगों में भारी वृद्धि होगी, रोजगार का अधिक अवसर मिलेगा. जिससे भारत कि आर्थिक स्थित काफी मजबूत हो जायेगी. यही नरेंद्र भाई मोदी का सपना है. यह कार्यक्रम मंडल और बूथ स्तर पर करने की आवश्यकता है. वही जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने स्वदेशी को बढ़ावा देने की बात कही. कहा कि आज सरकारी कार्यालयों में घुसखोरी चरम पर है. बालू,पत्थर, मवेशी की खुलेआम तस्करी हो रही है. क्षेत्र में डकैती, चोरी,अपराध की घटनाएं बढ़ रही है. नफरत फैलाने का काम हो रहा है. झारखंड में हो रहे लूट को कार्यकर्ता एकजुट होकर रोकथाम लगाने का काम करें. भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह ने कहा कि मधुपुर अपराध का अड्डा बन गया है. आवाज उठाता हूं तो अपने ही कुछ लोग विरोध करने लगते हैं. मधुपुर से तब तक लड़ते रहूंगा जब तक जिंदा रहूंगा. पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरना होगा. कहा कि एसी के कमरे और घर में बैठकर संघर्ष नहीं किया जा सकता. सभी भाजपा कार्यकर्ता को एकजुट होकर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और हर घर स्वदेशी अभियान को सफल बनाना होगा. वहीं, पार्टी जिला उपाध्यक्ष अधीर चंद्र भैया ने सभी कार्यकर्ताओं से स्वदेशी अपनाने और घर-घर पहुंचाने का संकल्प लेने को कहा. मौके पर उपाध्यक्ष पप्पू यादव, रवींद्रनाथ तिवारी, विश्वनाथ रवानी, बलवीर राय, रवि रवानी, महेंद्र भोक्ता,मनोहर चौधरी, विष्णु राउत, परमेश्वर मंडल, सुनीता जायसवाल, मालती सिन्हा, मोहन कुमार, राकेश वर्मा, संतोष साह, प्रह्लाद यादव, मनोज रवानी, ऋषि सिंह, ओम प्रकाश सिंह, गोपाल मोदी, संतोष शर्मा, सत्यनारायण रवानी, गुड्डू दुबे, अशोक गौड़, गोपी बर्मन, बीनू यादव, संतोष शर्मा, बबलू गोंड, अवध भैया, सुनीता चौधरी, प्रियंका मोंटी, सपना विश्वकर्मा, सत्यनारायण रवानी, सत्यम भैया, अमिताभ गुप्ता, अजय भैया आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर भाजपा का मधुपुर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर पहुंची जमुआ विधायक मंजू देवी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
